Assi Movie Review: समाज को आईना दिखाती हैं 'अस्सी', दूसरे हाफ में पड़ी हल्की

Assi Movie Review: 'अस्सी' तापसी पन्नू की पावरफुल कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो रेप सरवाइवर की जिंदगी और सिस्टम की कमजोरियों पर बात करती है। अनुभव सिन्हा की डायरेक्टेड ये फिल्म इंटेंस और ट्रिगरिंग है। तापसी और कानी कुसरुति की एक्टिंग कमाल की है। आप भी इस फिल्म को देखने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको ये रिव्यू एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए।

AbhayAuthored by: AbhayUpdated Feb 20 2026, 11:41 IST

Assi

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

assi movie review: taapsee pannu delivers a powerful courtroom drama on rape, justice and a broken system

Image Source: Assi Movie

Assi Movie Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की नई फिल्म 'अस्सी' आज यानी 20 फरवरी को बडे़ पर्दे पर रिलीज हो गई है। तापसी पन्नू की इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म अस्सी के ट्रेलर को लोगों का खूब प्यार मिला था। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म अस्सी की तापसी पन्नू वकील की रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में तापसी पन्नू के साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, रेवती, मनोज पाहवा जैसे सितारे धमाल मचा रहे हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने के तैयारी कर रहे हैं, तो ये रिव्यू आपके काफी काम आने वाला है। इस रिपोर्ट में हम आपको फिल्म की स्टोरी के साथ-साथ क्या अच्छा और क्या बुरा है ये भी बताने वाले हैं।

क्या है फिल्म की स्टोरी?

कहानी दिल्ली में एक स्कूल टीचर परिमा (कानी कुस्रुति) की है, जो एक पार्टी के बाद मेट्रो से घर लौटते वक्त पांच लड़कों द्वारा अगवा कर ली जाती है और उनके साथ गैंग रेप होता है। वो बुरी तरह घायल होकर रेलवे ट्रैक पर छोड़ दी जाती है। उसके बाद पुलिस जांच, कोर्ट केस और परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। तापसी पन्नू रावी नाम की वकील हैं जो परिमा का केस लड़ती हैं। वो सिस्टम में भरोसा रखती हैं और कानून के रास्ते से न्याय चाहती हैं। लेकिन पुलिस में भ्रष्टाचार, गवाहों पर दबाव, सबूतों की छेड़छाड़ और समाज की बेरुखी सब कुछ सामने आता है। आरोपी लड़के अमीर बैकग्राउंड से हैं, वो बेफिक्र घूमते हैं और केस को मजाक बनाते हैं। कहानी रेप कल्चर, परिवार की शर्मिंदगी, पुलिस की लापरवाही और कोर्ट की कमजोरियों को दिखाती है। ये सिर्फ क्राइम की कहानी नहीं, बल्कि समाज की कमियों पर बात करती है।