एंटरटेनमेंट

सड़क हादसे में मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव का निधन, पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया केस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 13, 2022, 10:10 PM IST

Marathi actress ​Kalyani Kurale Jadhav died: मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव का सड़क हादसे में हुआ निधन। एक्ट्रेस के निधन से फैंस में शोक की लहर। कल्याणी मराठी इंडस्ट्री का उभरता हुआ सितारा थीं।

Image

Kalyani Kurale Jadhav (credit pic: instagram)

मराठी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव (Kalyani Kurale Jadhav) का निधन हो गया। एक्ट्रेस की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई। कल्याणी को टीवी शो 'तुझ्यात जिव रंगला' के लिए जाना जाता था। वो मराठी इंडस्ट्री का उभरता सितारा थीं। 32 साल की एक्ट्रेस के निधन से फैंस सदमे में है। पुलिस के अनुसार, एक्ट्रेस की मोटरसाइकिल की टक्कर एक सीमेंट मिक्सर ट्रैक्टर से हो गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस अपने घर जा रही थी, तभी उनके साथ ये हादसा हो गया। ये दुर्घटना सांगली -कोल्हापुर हाइवे के हलोंदी इंटरसेक्शन के पास हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, इस हाईवे की हालत बहुत खराब है और इस पर कई गड्ढे हैं। पहले भी हाइवे पर इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

पुलिस ने दर्ज किया ड्राइवर के खिलाफ केस

पुलिस का कहना है कि ड्राइवर के खिलाफ इंडियन पीनल कोड और मोटर वाहन प्रावधान के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में कुछ समय पहले एक होटल खोला था। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पोस्ट शेयर करती रहती थीं। एक्ट्रेस ने मरने से कुछ समय पहले भी अपना वीडियो शेयर किया था।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं कल्याणी

कल्याणी कुरले जाधव का जन्म और उनकी पढ़ाई लिखाई कोल्हापुर में ही हुई थी। एक्ट्रेस अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए पुणे में रह रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, महामारी के दौरान एक्ट्रेस अपने होम टाउन वापस चल गई थी और वहीं, उन्होंने अपना बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article