एंटरटेनमेंट

Bollywood: तलाक के बाद भी नहीं टूटा इन बॉलीवुड सितारों का रिश्ता, आज भी हैं अच्छे संबंध

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 05:52 PM IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स काफी एडवांस लेवल की सोच रखते हैं। जिसका जीता-जागता उदाहरण है आए दिन इनके बीच होनेवाले तलाक। जहां आज भी हिंदुस्तान में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है और तलाक के बारे में सोचना भी आम लोगों के लिए बड़ी बात होती है, वहीं बॉलीवुड में ये काफी आम हो चुका है। ऐसे में कई स्टार भी हैं, जिनका तलाक तो हो गया, लेकिन तलाक के बाद भी इनकी दोस्ती खत्म नहीं हुई।

Image

Bollywood: तलाक के बाद भी नहीं टूटा इन बॉलीवुड सितारों का रिश्ता, आज भी हैं अच्छे संबंध

KEY HIGHLIGHTS
  • तलाक के बाद भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं ये स्टार
  • आमिर खान से लेकल हृतिक रोशन तक के नाम शामिल
  • लव मैरिज करने के बाद भी हो गया इनका तलाक


Bollywood Actor And Actresses: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जहां एक ओर अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आम सी बात लगती है, वहीं शादी और फिर तलाक की खबरें भी अब कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने बाद शादी करने वाले कपल के बीच भी तलाक देखा जाता रहा है। लेकिन यहां जो बात अच्छी रही है, वो ये कि बॉलीवुड के कई ऐसे कपल रहे हैं, जिन्होंने तलाक के बाद भी एक-दूसरे का सम्मान करना नहीं छोड़ा। उनके बीच तलाक के बाद भी दोस्ती देखी जाती है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही कपल के बारे में जिन्होंने एक-दूसरे को तलाक तो दे दिया लेकिन अपनी दोस्ती बरकरार रखी।

आमिर खान और उनकी दोनों पत्नी

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने एक बार नहीं, बल्कि दो बार शादी की। दोनो ही बार उन्होंने लव मैरिज किया, लेकिन उनकी दोनो ही शादी का अंजाम तलाक पर आकर खत्म हुआ। पहली शादी उन्होंने रीना से भागकर की थी, लेकिन शादी के करीब 15 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बना रहा और दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते रहे। इसके बाद आमिर खान ने किरण राव से शादी की। लेकिन किरण के साथ भी शादी के करीब 15 साल बाद ही उनका तलाक हो गया। लेकिन तलाक के बाद भी आप दोनों को कई बार साथ में देख सकते हैं। दोनों आज भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।

फरहान अख्तर -अधुना भंबानी

जाने माने फिल्म स्टार फरहान अख्तर ने अधुना भंबानी से शादी की थी। दोनों की शादी करीब 16 साल चली। लेकिन बाद में दोनों एक-दूसरे से चुपचाप अलग हो गए। बाद में खबरों का बाजार इस बात को लेकर गर्म हुआ कि फरहान अख्तर का अधुना से तलाक हो गया है। हालांकि आज के समय में भी दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा

शादी से पहले कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अरबाज और मलाइका ने शादी की थी। लेकिन शादी के करीब 17 साल बाद इनका रिश्ता भी टूट गया। इन दोनों ने भी आपसी सहमति से तलाक ले लिया। लेकिन तलाक के बाद भी दोनों कई मौकों पर साथ नजर आते हैं। भले ही उनके बीच अपने बच्चे की वजह से ये दोस्ती हो, लेकिन है।

Hrithik Roshan and Arbaaz Khan

तलाक के बाद ये सितारें अभी भी हैं अच्छे दोस्त

रितिक रोशन-सुजैन खान

बॉलीवुड के हैंडसम हंक रितिक रोशन और सुजैन खान के तलाक की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों को इंडस्ट्री के पावर कपल के तौर पर देखा जाता था। लेकिन जब इन दोनों ने एक-दूसरे से तलाक लिया तो हर कोई हैरान रह गया था। आज के समय में दोनों की लाइफ में किसी और की एंट्री हो चुकी है, लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त आज भी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article