Tiger Shroff New Girlfriend: एक्टर और एक्टरों के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। खासकर जब वो एक्टर या एक्ट्रेस इंडस्ट्री के टॉप लिस्ट में शुमार हों। ऐसे ही कपल में से एक रहे हैं टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी । दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी, लेकिन अब पिछले काफी टाइम से कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। यही नहीं खबरों का बाजार इस बात को लेकर भी गर्म है कि टाइगर श्रॉफ का दिल अब इंडस्ट्री की किसी दूसरी एक्ट्रेस ने ही चुरा लिया है। टाइगर उनके प्यार में दीवाने हो चुके हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो अभिनेत्री जिसके साथ जुड़ रहा है टाइगर श्रॉफ का नाम।
इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है टाइगर का नाम
दिशा पाटनी से ब्रेकअप की खबरें के बीच अब टाइगर श्रॉफ का नाम इंडस्ट्री की नई नवेली एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा के साथ जुड़ रहा है। बता दें कि टाइगर के साथ आकांक्षा ने दो म्यूजिक वीडियो में काम किया है, जिसमें टाइगर के साथ उनकी जोड़ी कमाल की लगी है। यही नहीं टाइगर के साथ आकांक्षा ने 'I Am A Disco Dancer 2.0' में भी काम किया है। अब खबरों की मानें तो ये दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं. हालांकि इन खबरों को टाइगर ने गलत बताया है।
कौन हैं आकांक्षा शर्मा
आकांक्षा शर्मा पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वो एक कमाल की डांसर भी हैं। एक्ट्रेस ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड के कई हिट एल्बम में भी काम किया है। यही नहीं जाने माने सिंगर बादशाह के हिट म्यूजिक वीडियो 'जुगनू' में भी वो नजर आ चुकी हैं।
वहीं अगर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिलेशनशिप की बात करें तो इन दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन इसी साल के शुरुआत में किसी वजह से दोनो ने ब्रेकअप कर लिया। हालांकि टाइगर ने दिशा के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को भी गलत ही बताया है। यहां तक कि करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 7' में जब करण ने टाइगर से दिशा के बारे में सवाल किया था तो एक्टर ने कहा था कि वो सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। इसके बाद जब करण ने पूछा कि उन्होंने दोनों को हर संडे को साथ में रेस्तरां जाते देखा है, तो इस पर टाइगर ने कहा था कि, हम दोनों को एक जैसा खाना पसंद है। न सिर्फ दोनों साथ में खाना खाने जाते थे, बल्कि आए दिन कहीं न कहीं साथ स्पॉट किए जाते रहे थे। वैसे आज के समय में भी दोनों कई बार एक-दूसरे को सपोर्ट करते देखे जाते हैं। अब जबकि आकांक्षा के साथ टाइगर का नाम जुड़ रहा है तो इस खबर को भी टाइगर ने पूरी तरह से गलत बताया है। लेकिन रिपोर्ट्स का कहना है कि टाइगर आकाक्षां को डेट कर रहे हैं। खैर इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा।
