Akshay Kumar's Look From Selfiee: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को आखिरी बार फिल्म 'रामसेतु' (Ram Setu) में देखा गया था। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलिन फर्नांडीस, नुसरत भरुचा और सत्य देव जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया था। इस फिल्म को लगभग 150 करोड़ के बड़े बजट के साथ बनाया गया था। इसके बाद भी 'रामसेतु' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी। 'रामसेतु' के बाद अक्षय कुमार अब अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' (Selfiee) की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में अभिनेता फिल्म से अपना एक नया लुक साझा किया है, जिसे फेख फैन्स काफी उत्साहित हो गए हैं।
इंस्टाग्राम पर अपने इस नए लुक को फैन्स के साथ साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन दिया, 'आज के लिए मेरा मंत्र है, गर्मी, ह्यूमिडिटी और फौक्स फुर...सब चलेगा, बस काम कर, काम कर। सेल्फी के नए गाने की शूटिंग कर रहा हैं। 24 फरवरी के दिन सभी से सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।' इस फोटो में अक्षय कुमार को कलरफुल फौक्स फुर जैकेट में देखा जा सकता है। अभिनेता कार के टॉप पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनका लुक बेहद इंटेंस है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में अक्षय कुमार के लुक को देखने के बाद तारीफ करनी शुरू कर दी है।
राज मेहता के निर्देशन में बन रही अक्षय कुमार की इस फिल्म में इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरूचा लीड रोल में दिखाई देंगी। ये फिल्म अगले साल 24 फरवरी के दिन रिलीज होगी। इसका निर्माण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस, अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स और सुकुमारन के पृथ्वीराज प्रोडक्शंस और मैजिक फ्रेम्स द्वारा किया जाएगा। यह 2019 की मलयालम ब्लॉकबस्टर ड्राइविंग लाइसेंस का आधिकारिक रीमेक है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन सूरज वेंजारामूडु ने अभिनय किया था।
