हरियाणवी

सपना चौधरी या गोरी नागोरी कौन है हरियाणा की सबसे महंगी डान्सर, जानें छिपे खजाने में किसके पास है कितना पैसा

Sapna V/S Gori Net Worth: हरियाणा की दो फेमस डान्सर है सपना चौधरी और गोरी नागोरी। दोनों ही अपने जगह काफी पॉपुलर हैं। दोनों डांसर्स स्टेज शो करने के लिए लाखों चार्ज करती हैं और दोनों वायरल शो बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। सारी चीजें एक होते हुए क्या दोनों की कमाई भी एक है। आइए आपको बताते हैं कौन है सबसे अमीर डान्सर

Image

Sapna V/S Gori Net Worth

Sapna V/S Gori Net Worth: हरियाणा में वैसे तो कई डान्सर आई और गई और आज भी बहुत सारी डान्सर्स ऐसी हैं जो इस इंडस्ट्री में अपना नाम कमाना चाहती हैं। लेकिन पिछले 10 सालों से ये दो डान्सर फैंस के बीच छाई हुई हैं यही दो डान्सर हैं जिसका नाम हर किसी की जुबान पर रहता है। वो हैं गोरी नागोरी( Gori Nagori) और सपना चौधरी( Sapna Choudhary) , दोनों ही हसीनाओं का डांस फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। ये दोनों ही डांसर्स बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है। गोरी नागोरी और सपना चौधरी कौन है सबसे ज्यादा अमीर और किस के पास है कितना पैसा आइए आपको बताते हैं।

सपना चौधरी का करियर

सबसे पहले बात करते हैं सपना चौधरी( Sapna Choudhary) की। जब सपना चौधरी( Sapna Choudhary) पहली बार स्टेज पर आई तो पहली बार में ही वह दिलों में बस गई थी। सपना चौधरी ने बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत की थी, उसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे डांस शुरू किया और वह दर्शकों के दिलों पर छा गई। सपना चौधरी शुरुआत में बेहद कम पैसों में शो करती थी। उस समय वह 5 से 7 हजार एक शो के लिए लेती थी। धीरे-धीरे सपना चौधरी की डिमांड बढ़ने लगी तो उनकी फीस भी बढ़ने लगी। अब सपना 5 नहीं बल्कि 30-50 हजार में एक शो करती थी। उसके बाद सपना चौधरी ने इतना नाम कमाया कि वह एक शो के लिए लाखों में फीस लेती है।

सपना चौधरी की नेट वर्थ

सपना चौधरी की नेट वर्थ की बात करें तो वह 20 से 50 करोड़ तक है। दिल्ली में उनका आलीशान घर है और वह अपने दोनों बेटों के साथ रहती है। सपना चौधरी के पति वीर साहू ( Veer Sahu) भी सिंगर है जिसका हरियाणवी इंडस्ट्री में बड़ा नाम है।

गोरी नागोरी

सपना चौधरी का दौर चल ही रहा था कि उनके साथ-साथ एक और डान्सर हरियाणा में आ गई। गोरी नागोरी वैसे तो राजस्थान की रहने वाली है लेकिन वह हरियाणवी गानों पर ज्यादा डांस करती है तो उन्हें हरियाणावी डान्सर के तौर पर जाना जाता था। सपना चौधरी के मुकाबले गोरी नागोरी का डांस बहुत बोल्ड था, जिस वजह से वह काफी पॉपुलर होती चली गई।

गोरी नागोरी नेट वर्थ

गोरी नागोरी की नेट वर्थ के बारे में बात करें तो डान्सर एक डांस शो के लिए 60 से 70 हजार चार्ज करती है। सपना चौधरी के मुकाबले गोरी की नेट वर्थ अभी 50 लाख से 1 करोड़ है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article