हरियाणवी

Exclusive: सपना चौधरी की माँ की हालत हुई नाजुक, डांसर ने कैंसिल किए जन्मदिन के सभी प्लान

Exclusive Sapna Choudhary : हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी( Sapna Choudhary) की माँ नीलम चौधरी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। उन्हें आईसीयू में एडमिट कर दिया गया है। सपना चौधरी अपनी माँ के बेहद करीब हैं, आज जन्मदिन के मौके पर डान्सर ने सभी प्लान कैंसिल कर दिए हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Exclusive Sapna Choudhary : हरियाणवी आर्टिस्ट सपना चौधरी( Sapna Choudhary) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। हरियाणा की शान और जान कही जाने वाली सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज जन्मदिन के खास मौके पर वह दिल्ली आने वाली थी। जन्मदिन मनाने के लिए सपना चौधरी ने दिल्ली की लव-कुश रामलीला को चुना था। हालांकि सपना चौधरी को यह प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ा। जिसकी बड़ी वजह है उनकी माँ का बीमार होना। अभी-अभी खबर सामने आई है कि सपना चौधरी की माँ बीमार है, उन्हें दोबारा से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। सपना चौधरी इस समय अपनी माँ के पास होंगी।

सपना चौधरी की माँ नीलम चौधरी इस समय बीमार चल रही है। वह हॉस्पिटल में एडमिट थी, अब उनकी सेहत पर अपडेट आई है कि उन्हें दोबारा से आईसीयू शिफ्ट कर दिया गया है। सपना चौधरी की माँ का ऑक्सीजन लेवल जीरो हो जाने के कारण उन्हें दोबारा से आईसीयू भेजा गया है। माँ की सेहत को देखते हुए सपना चौधरी ने अपने जन्मदिन के हर प्लान को कैंसिल कर दिया है। वह दिल्ली की मशहूर रामलीला, लव-कुश रामलीला में जाने वाली थी, जो अब कैंसिल हो गया है। हालांकि अभी उनकी माँ की सेहत पर कोई लेटेस्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

मां के बिना नहीं रह सकती सपना चौधरी

बता दें कि सपना चौधरी अपनी माँ के बेहद करीब हैं। उनके पिता के गुजर जाने के बाद सपना चौधरी( Sapna Choudhary) को उनकी माँ ने ही बड़ा किया था। सपना अक्सर अपने इंटरव्यू में अपनी माँ नीलम चौधरी का जिक्र करती रहती हैं। सपना चौधरी ने बताया था कि उनकी माँ की ही वजह से आज वह इस मुकाम पर हैं। डांसर अपने हर इंटरव्यू में अपनी माँ के स्ट्रगल और उनके बलिदान पर जरूर बात करती हैं। सपना चौधरी के जन्मदिन पर माँ का इस तरह बीमार होना बेशक उन्हें परेशान कर देने वाला होगा।

बात करें सपना चौधरी की पर्सनल लाइफ की तो डांसर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाकर रखती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह केवल अपनी ही फोटोज शेयर करती हैं। चाहे बात हो उनके बच्चों की या परिवार की, सपना को सबकुछ कैमरे के पीछे रखना पसंद हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article