हरियाणवी

हरियाणवी सुपरस्टार Sapna Choudhary की मां का हुआ निधन, दिल्ली के नजफगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार

Sapna Choudhary Mother Neelam Choudhary Passed Away: हरियाणा की सुपरस्टार सपना चौधरी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के नजफगढ़ में उनका अंतिम संस्कार हुआ है। सपना चौधरी की मां को पीलिया और लिवर इंफेक्शन था।

Image

फोटो क्रेडिट- सपना चौधरी इंस्टाग्राम

Sapna Choudhary Mother Neelam Choudhary Passed Away: हरियाणा की सुपरस्टार सपना चौधरी के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी बीते कई दिनों से बीमार थीं और दिल्ली के ही अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीते कुछ दिनों पहले भी खबर आई थी कि सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी की हालत बहुत नाजुक है। खबरों की मानें तो नीलम चौधरी को पीलिया था, साथ ही लिवर इंफेक्शन से भी वह जूझ रही थीं। डॉक्टर्स ने सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की मां का लिवर ट्रांसप्लांट करने की भी बात कही थी, लेकिन ऐसा होने से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की मां नीलम चौधरी का निधन बीते मंगलवार यानी 30 सितंबर को हुआ था। दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान सपना चौधरी की मां ने आखिरी सांसें लीं। खबरों की मानें तो सपना चौधरी की मां का अंतिम संस्कार दिल्ली के नजफगढ़ में बुधवार को हुआ। सपना चौधरी के साथ-साथ उनके पति और परिवारजनों ने नीलम चौधरी को अंतिम विदाई दी। हालांकि मां के निधन पर अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। बीते कुछ दिनों पहले नीलम चौधरी का स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था, जिसकी वजह से सपना चौधरी ने अपने सारे शोज और इवेंट्स रद्द कर दिये थे और अस्पताल में मां के साथ रही थीं।

बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने डांस की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में सपना चौधरी ने अपने डांस से जबरदस्त नाम कमाया। वहीं अपने इस सफर के लिए कई बार सपना चौधरी को मां नीलम चौधरी को भी क्रेडिट देते हुए देखा गया है। सपना चौधरी अपनी मां को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम मानती थीं, जिन्होंने उनकी जिंदगी में आए हर उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया। सपना चौधरी को अक्सर सोशल मीडिया पर भी मां के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करते हुए देखा जाता था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article