हरियाणवी

Sapna Choudhary New Song: श्रेया घोषाल की आवाज पर सपना चौधरी ने थिरकाया बदन, होली पर खूब बजने वाला है ये लेटेस्ट सॉन्ग

Sapna Choudhary Latest Song: लो जी होली पर सपना चौधरी का नया गाना रिलीज हो गया है। इस बार सपना ने बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल के साथ हाथ मिलाया है। इस गाने में जबरदस्त होली डांस है जिसे सुनकर आप खुद को नाचने से रोक नहीं पाएंगे। यहाँ सुने सपना का ये लेटेस्ट सॉन्ग

Image

Sapna Choudhary Latest Song

Sapna Choudhary Latest Song: हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) ने इस बार तो कमाल कर दिखाया। उन्होंने बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल के साथ एक गाना निकाला है जो कमाल का है। होली के मौके पर श्रेया घोषाल ने स्पेशल सपना चौधरी के लिए गाना गाया है। लेटेस्ट सॉन्ग का नाम है छोरा परदेशी जो होली थीम पर बना है। गाने को रिलीज हुए महज दो दिन हुए हैं और यह छाया हुआ है। सपना ने गाने में ऐसा जोरदार डांस किया है कि हर कोई उन्हें देखता ही रह गया।

सपना चौधरी का लेटेस्ट हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है। गाना होली की थीम पर है, जिसका नाम है 'छोरा परदेशी' इसे आवाज दी है श्रेया घोषाल( Shreya Ghoshal) ने, गाने का म्यूजिक सलीम सुलेमान म्यूजिक ने दिया है। श्रेया घोषाल की आवाज में गाना बहुत मस्त लग रहा है। हालांकि गाले की भाषा थोड़ी राजस्थानी और हरियाणवी का मिक्स है। मशहूर लेखक कुमार( Kumar) ने इसके बोल लिखे हैं।

गाने में इस बार सपना चौधरी ने दामन-कुर्ती छोड़ राजस्थानी घाघरा पहना है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। गाने को होली थीम पर बनाया है जिसमें डान्सर गजब का डांस करते नजर आ रहे हैं। दो दिन पहले रिलीज हुए इस सॉन्ग को लाखों व्यू मिल गए हैं। हालांकि अभी इसे रील्स तक पहुंचने में समय लग सकता है। सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। आज ही सपना चौधरी ने इस गाने पर डांस करते हुए फैंस से गाने को वायरल करने की गुजारिश भी की है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article