हरियाणवी

सपना चौधरी ने घर के अंदर ही खेली होली, दोनों बेटों के साथ मस्ती करते हुए मनाया त्योहार

Sapna Choudhary Holi Celebration: सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) ने येलो कुर्ती पहनकर जमकर होली खेली। डान्सर ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए खूब सारी तस्वीरें खिंचवाई। सपना चौधरी ने फोटोज के साथ एक टांग खींचने वाला कैप्शन भी दिया। हालांकि फैंस ने उनके बेटों को मिस किया और उनका मुखड़ा दिखाने की भी डिमांड की।

Image

Sapna Choudhary Holi Celebration

Sapna Choudhary Holi Celebration: हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) ने अपने परिवार के साथ धूमधाम से होली मनाई। इस मौके पर वह मस्ती में झूमती दिखाई दी। सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। डान्सर खुशी के मौके बहुत प्यारी लग रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।

सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) ने येलो कुर्ती में जमकर होली खेली। डान्सर ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए खूब सारी तस्वीरें खिंचवाई। सपना चौधरी ने फोटोज के साथ एक टांग खींचने वाला कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा रंग से नहीं रंग बदलने वालों से डरिए। सपना चौधरी ने रंग उड़ाते हुए एक वीडियो भी बनवाई। हालांकि वह अपने घर के अंदर ही सेफ होली खेल रही थी। उन्होंने केवल सूखे गुलाल के साथ ही होली खेली पानी का इस्तेमाल नहीं किया। सपना की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। कोई उनकी सादगी की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके खूबसूरत रूप की तारीफ करता नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि हम तो आप पर मरते हैं, हर किसी ने सपना को होली की बधाई दी।

सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती है। उनके फैंस हमेशा यही कहते हैं कि सपना जी अपने बच्चों के साथ फोटो शेयर नहीं करती। सपना सोशल मीडिया पर केवल अपनी ही फोटोज शेयर करना पसंद करती हैं। हाल ही में उनको दूसरा बेटा हुआ है, उसकी फोटो भी अपनी तक सामने नहीं आई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article