Sapna Choudhary Dance Video Viral: सपना चौधरी आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जब भी ठुमके लगाती हैं पूरा हरियाणा झूम उठता हैं और उनके डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। फिलहाल सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में सपना जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हरियाणवी गाना- 'बलम मेरा करे सनी देओल ने फेल...' पर गर्दा उड़ाती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी ने इसमें सफेद सलवार सूट पहना है और उनका देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सपना के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
हरियाणवी
'बलम मेरा सनी देओल...' गाने पर Sapna Choudhary ने किया धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा वीडियो
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jan 4, 2023, 02:49 PM IST
