Bigg Boss 20 News: टीवी दुनिया का जाना-माना शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिन एपिसोड घर में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। बिग बॉस 20 में नकुल धुल और गुल्लू के बीच पहले बहस और फिर बाद में हाथापाई हुई। सिर्फ यही नहीं नकुल ने गुल्लू को धक्का दिया और गिरेबान भी पकड़ा। इस हाथापाई ने घर का माहोल गरम कर दिया। शो का रूल ब्रेक करने के चलते नकुल धुल को घर से बाहर कर दिया गया लेकिन और कंटेस्टेंट के लिए एविक्शन की मांग हुई जानिए कौन इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: आसिफ खान का फूटा गुस्सा, Love Gill से हुई गंदी लड़ाई; चिल्लाते हुए बोले- 'चापलूस है तू...')
माही ने उठाया था हाथ
बीते दिन के एपिसोड की एक क्लिप वायरल हुई जिसमें नकुल धुल को माही विज (Mahhi Vij) ने पीठ पर थप्पड़ मारा। ये उस वक्त का फुटेज है जब नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई हो रही थी। जहां अन्य कंटेस्टेंट्स नकुल और गुल्लू को छुड़ाते हुए नजर आए तो माही ने पीठ पर थप्पड़ मारा। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये क्लिप वायरल हो गई। ऐसे में कई यूजर ने वीडियो देखने के बाद नकुल धुल के साथ-साथ माही विज का एविक्शन भी मांगना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'अगर नकुल हाथ उठाने के चलते घर से बाहर हुआ तो माही को भी एविक्ट करना चाहिए।' हालांकि अभी तक ये कन्फर्म नहीं हो पाया है की क्या माही को इसके लिए सजा मिलेगी या नहीं? (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी ने कराई Nakul Dhull की वापसी, घरवालों को दिया 440 वॉल्ट का झटका)
नकुल धुल की हुई शो में वापसी?
सोशल मीडिया गलियारों में खबर उड़ रही है की नकुल धुल की 'बिग बॉस 20' के घर में वापसी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैप्टेन स्काउट ओपी पॉवर का इस्तेमाल करते हुए काजी तौकीर की एक लाइफलाइन छिनकर नकुल को घर में वापिस लाएंगे। ऐसे में स्काउट के खिलाफ पूरा घर खड़ा हो जाएगा।
