हरियाणवी

Madam Sapna Biopic first Glimpse : 16 साल के संघर्ष, गंदी नजरें और मौत को छूने के बाद कैसे बनी Sapna Choudhary, देखें बायोपिक की पहली झलक

Madam Sapna Biopic first Glimpse : अब कुछ समय पहले सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा किया था कि 'मैं कौन हूं' ये आपको बताने जा रही है। इसके बाद सपना की बायोपिक का पहले टीजर सामने आ गया। शुरुआत में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपनी ही आवाज में अपनी जीवनी के बारे में बता रही है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं

Image

Madam Sapna Biopic first Glimpse

Madam Sapna Biopic first Glimpse : हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) की अपकमिंग बायोपिक मैडम सपना( Madam Sapna) की पहली क्लिप सामने आ गई है। शाइनिंग सन स्टूडियो ने सपना चौधरी की बायोपिक की पहली क्लिप साझा की है जिसमें अपकमिंग बायोपिक की झलक नजर आ रही है। बायोपिक का निर्माण महेश भट्ट ( Mahesh Bhatt) ने किया है जिसका नाम 'मैडम सपना ' है। शुरुआत में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपनी ही आवाज में अपनी जीवनी के बारे में बता रही है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं

मशहूर डांसर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) जिसकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करते हैं। जिसका डांस देखने के लिए लोग हजारों-लाखों की टिकट खरीदने को तैयार हो जाते हैं। सपना चौधरी जिसका जीवन जितना सफल रहा उतना ही विवादों में घिरा रहा। सपना का नाम कई बार गलत तो कई बार बेवजह विवादों में उछाला गया। आज ही के दिन कुछ साल पहले सपना चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। जिसके बाद उनका जीवन सुर्खियों में आ गया था। अब कुछ समय पहले सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा किया था कि 'मैं कौन हूं' ये आपको बताने जा रही है। इसके बाद सपना की बायोपिक का पहले टीजर सामने आ गया।

मैडम सपना

इसकी शुरुआत सपना चौधरी की आवाज से होती है जिसमें वह कहती है कि मेरी ये यात्रा करीब 16 साल की है। जब से होश संभाला अपने पिता को बीमार देखा, मां घरों में काम करती थी, परिवार पर कर्ज था और घर गिरवी था। कुछ तो कुछ करना ही था फिर स्टेज पर जाना शुरू किया, रात-रात तक शो करती थी, लोगों ने गंदे नाम रखें, गंदी नजरों से मुझे देखते थे। बहुत कुछ सहना पड़ा तब जाकर सपना चौधरी बनी। इस पुरी क्लिप में आप सपना चौधरी की कहानी को उनकी जुबानी से सुन सकते हैं।
archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article