हरियाणवी

Sapna Chaudhary New Song 2023: सपना चौधरी के शक्की बलमा ने मचाया गदर, रिलीज होते ही डीजे पर मची धूम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2023, 02:01 PM IST

Sapna Chaudhary New Song 2023: सपना चौधरी का नया गाना शक्की बलम यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा गया। यह गाना डीजे पर धूम मचा रहा है और सपना के लटको झटको ने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया है। यहां देखें सपना चौधरी का नया गाना शक्की बलम।

Image

Sapna Chaudhary New Song 2023

Sapna Chaudhary New Song 2023: हरियाणा डांसर सपना चौधरी( Sapna Chaudhary) का नया गाना 'शक्की बलमा' हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। सपना का ये गाना आते ही छा गया है इस गाने की धुन पर लोग जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं और लोग खुलकर रील भी बना रहे हैं। ये गाना T Series Haryanvi ने अपने चैनल पर अपलोड किया है। गाने के अपलोड होते ही 2.8 मिलियन व्यूज आ गए हैं।

शक्की बलमा को हरियाणवी सिंगर मोनिका शर्मा( Monika Sharma) ने गया है और सपना चौधरी ने अपने लटकों झटकों से गाने में गदर काट दिया है। सपना ने इस गाने में गजब का डांस किया है डान्सर काले रंग के लहंगे में पटोला लग रही हैं।गाने को बेहद खूबसूरत जगह पर शूट किया गया है जिसे देख आपको एकदम देसी वाइब्ज़ आने वाली हैं। आपको बता दें कि तीन दिन पहले आए इस गाने की डीजे पर धूम मची हुई है। यह गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है। यहाँ देखें सपना चौधरी का नया गाना शक्की बलम।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article