टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: नकुल धुल ने गुल्लू से किस बात पर की हाथापाई? उदिति की आम्रपाली दुबे से हुई गंदी लड़ाई

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में भयंकर ड्रामा हुआ। एक तरफ नकुल धुल और गुल्लू की लड़ाई हुई। दूसरी तरफ आम्रपाली और उदिति भी भिड़ पड़ीं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में नकुल धुल (Nakul Dhull) ने आते ही ड्रामे शुरू कर दिए हैं। नकुल शो में किसी के खिलाफ बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह कंटेस्टेंट्स को भिड़वा जरूर रहे हैं। शो में नकुल ने ही अरिश्फा और कनिका मान की लड़ाई को हवा दी थी और ये बात कनिका ने नोटिस भी कर ली थी। अब शो में नॉमिनेशन टास्क आ गया है और इस टास्क मेंं हर कोई अपनी भड़ास निकालेगा, लेकिन इसी टास्क में उदिति सिंह (Uditi Singh) आम्रपाली दुबे की गंदी लड़ाई हो जाती है। इसके अलावा नकुल धुल का गुस्सा देखने के लिए मिलेगा। नकुल और गुल्लू में भयंकर हाथापाई होगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन पर सवाल उठाने के बाद Ranvir Shorey को मिली धमकी, मुंबई पुलिस से की शिकायत

    आम्रपाली और उदिति की हुई लड़ाई

    बिग बॉस 20 के एपिसोड की शुरुआत नॉमिनेशन टास्क में होती है। इस बार टास्क में एक कंटेस्टेंट कितने भी घरवालों को नॉमिनेट कर सकता है। इस प्रक्रिया में आम्रपाली को कोई भी नॉमिनेट नहीं करता है और जब स्काउट की बारी नॉमिनेट होने की आती है, तो स्काउट की काजी तौकीर से भयंकर लड़ाई होती है। इसके अलावा, उदिति मैरी कॉम को नॉमिनेट करती हैं और इसी दौरान दोनों की लड़ाई हो जाती है। उदिति मैरी कॉम पर हाथ उठाने का आरोप लगाती हैं, जिस वजह से लड़ाई भड़क जाती है। इस मौके पर उदिति और आम्रपाली की भी काफी बहसबाजी हो जाती है और तब आम्रपाली उदिति पर हावी हो जाती है। इस टास्क में घर के 11 लोग नॉमिनेट होते हैं और टास्क के बाद आम्रपाली-नकुल का मस्ती मजाक किचन में होता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna-Shraddha Arya की जोड़ी नए शो के साथ मचाएगी TV पर धमाल, पहली झलक देख फैंस हुए बेताब

      नकुल धुल ने गुल्लू से किस बात पर की लड़ाई

      इसके बाद नकुल, लव और अरिश्फा के साथ बैठे होते हैं और इस मौके पर नकुल अरिश्फा को सुनाते हुए लव को कुछ न कुछ बोलते हैं। इस दौरान तीनों का मस्ती मजाक चालू रहता है। इन सबके बीच काजी और स्काउट की बातचीत हो जाती है और काजी स्काउट संग हुई बातचीत को गुल्लू, माही, मैरी कॉम को बताते हैं। इस दौरान वो स्काउट का मजाक उड़ाते हैं और ये सब कुछ नकुल सुन लेते हैं और नकुल भी ये बात जाकर स्काउट-यंग को बताते हैं, जिसके बाद ड्रामा शुरू होता है। काजी से जब स्काउट और यंग बात क्लियर करते हैं तो नकुल का नाम बीच में आता है और नकुल चुगली का जिक्र करते हैं। इसी मौके पर गुल्लू से नकुल की बहस होती है और बात हाथापाई पर आ जाती है। इस दौरान नकुल बाहर बात छेड़ते हैं कि जब से वह शो में आए हैं गुल्लू सिर नीचे करके घूम रहा है। नकुल ने ये भी कहा कि जब उसका भाई गांव आया था तो गुल्लू गोवा भाग गया था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article