हरियाणवी

सदानीरा: नदियों की भावना को दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे देवऋषि, संगीतमय श्रृंखला का ऐसा संगम पहले नहीं देखा होगा

Sadanira: इसका निर्देशन देवऋषि ने किया है। जो दर्शकों के आगे एक बेहतरीन अनुभव पेश करना चाहते थे। यह श्रृंखला दर्शकों को मिथक, विज्ञान और सांस्कृतिक स्मृति के संगम में डुबो देने का काम करती है।

Image

Sadanira

Sadanira: सिनेमाघरों में एक बेहद ही अनोखे कान्सेप्ट पर मूवी बनी है। जिसमें नदियों की आवाज को दिखाया गया है। यह एक डॉक्यूमेंट्री है जिसका नाम है ' सदानीरा'। यह कोई साधारण डॉक्यूमेंट्री नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक सिनेमाई अनुभव होने वाला है जिसके अंदर आपको भारत की नदियों की भावना समझ में आएगी। इसका निर्देशन देवऋषि ने किया है। जो दर्शकों के आगे एक बेहतरीन अनुभव पेश करना चाहते थे। यह श्रृंखला दर्शकों को मिथक, विज्ञान और सांस्कृतिक स्मृति के संगम में डुबो देने का काम करती है।

इसके पहले एपिसोड में आपको "ब्रह्मांड की उत्पत्ति और पृथ्वी पर जल का आगमन" दिखाया जाएगा जो बेहद दिलचस्प है। इसके बाद एक-एक कर सात नदियाँ नर्मदा, सरस्वती, गंगा, यमुना, क्षिप्रा, कावेरी और गोदावरी अपने-अपने स्वर और कहानियाँ लेकर दर्शकों के सामने प्रस्तुत होती है। हर शुक्रवार एक नई नदी, एक नई ध्वनि और एक नई दृष्टि के साथ नजर आएगी। इस श्रृंखला की आत्मा उसका संगीत है। 'सदानीरा' शीर्षक गीत को बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक शान ने आवाज दी है। 'सम्मान' गाने को कुमार सानू की आवाज़ दी है।

कहानी का हर फ्रेम ऐसा है मानो नदी किसी दृश्य भाषा में कुछ कह रही हो। वहीं व्योमकेश पांडे द्वारा रचित AI विज़ुअल्स इस डॉक्यूमेंट्री को आधुनिक तकनीक और पौराणिक बनाती हैं। निर्देशक देवऋषि का मानना है कि “सदानीरा सिर्फ़ नदियों की कहानी नहीं है, यह हमारी आत्मा की कहानी है जो जल से जुड़ी है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article