हरियाणवी

Pranjal Dahiya New Song : जल्द आने वाला है प्रांजल दहिया का "दादा बदमाश", पोस्टर शेयर कर दी जानकारी

Pranjal Dahiya New Song : प्रांजल दहिया(Pranjal Dahiya) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का नया पोस्टर शेयर कर जानकारी दी है. वह जल्द ही कप्तान के साथ नए गाने "दादा बदमाश" में नजर आने वाली है.

Image

Pranjal Dahiya New Song

Pranjal Dahiya New Song : हरियाणवी गानों की क्वीन कही जाने वाली प्रांजल दहिया(Pranjal Dahiya) लाखों दिलों पर राज करती है. उनका गाना रिलीज होते ही हिट हो जाता है. हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में प्रांजल दहिया का बहुत बड़ा नाम है. एक बार फिर प्रांजल अपने नए गाने के साथ धमाका करने के लिए तैयार है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का नया पोस्टर शेयर कर जानकारी दी है. वह जल्द ही कप्तान के साथ नए गाने "दादा बदमाश" में नजर आने वाली है.

52 गज का दामन, बालम थानेदार जैसे हिट गाने देने वाली एक्ट्रेस प्रांजल दहिया एक बार फिर छाने वाली है. उनका नया गाना दादा बदमाश 8 सितम्बर को रिलीज होने जा रहा है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने गाने का पोस्टर शेयर कर जानकारी दी है . पोस्टर में प्रांजल कप्तान के साथ खड़ी है, उनका लुक बहुत प्यारा लग रहा है. गाने को मासूम शर्मा ने गाया है और साउंडबार म्यूजिक इसे कल अपने ऑफिसियल अकाउंट पर अपलोड करने जा रहे है. गाने का नाम है दादा बदमाश .

बता दें कि फैंस प्रांजल दहिया के गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. उनका गाना अपलोड होते ही फैंस के बीच छा जाता है और डीजे पर हिट हो जाता है.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article