Haryanvi Singers Concert Fees: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का आज हर जगह बोल-बाला है। चाहे डीजे सॉन्ग्स हो या रैप हर कोई हरियाणवी गानों का बड़ा फैन है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। अपने काम के दम पर ये सिंगर इतने पॉपुलर हो गए हैं कि आज हर कोई इन्हें अपने इवेंट में बुलाना चाहता है। ये स्टार्स बड़े-बड़े शहरों में अपना कॉन्सर्ट करते हैं तो हजारों की भीड़ जुट जाती है। आज हम इन्हीं स्टार्स की पर एपिसोड फीस के बारे में बात करने जा रहे हैं। ये सिंगर्स जब शो के लिए हाँ भरते हैं तो कितनी फीस लेते हैं आइए आपको बताते हैं
सपना चौधरी ( Sapna Choudhary)
सिंगर और डान्सर सपना चौधरी के बिना तो हरियाणवी इंडस्ट्री फीकी लगती है। सपना चौधरी हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे इंडिया में फेमस है। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने अलग पहचान बनाई है। इवेंट पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार सपना चौधरी एक इवेंट के लियए 30 से 50 लाख तक चार्ज करती है।
मासूम शर्मा ( Masoom Sharma)
अपने अलग अंदाज और बेहतरीन आवाज के लिए जाने-जाने वाले सिंगर मासूम शर्मा अक्सर चर्चा में बने हुए हैं। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की बात करें तो मासूम शर्मा इस समय टॉप पर हैं। उनके शोज की डिमांड बहुत ज्यादा है। क्या आपको पता है वह एक इवेंट के लियए 70 से 80 लाख तक चार्ज करते हैं। हालांकि यह इसपर भी निर्भर करता है कि वह किस शहर में जा रहे हैं।
प्रांजल दहिया ( Pranjal Dahiya)
हरियाणवी एक्ट्रेस प्रांजल दहिया की फैन फॉलोईग कुछ कम नहीं है, वह केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब के लोगों की भी चहेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रांजल दहिया एक शो के लियए 20 से 25 लाख चार्ज करती है।
अजय हुड्डा ( Ajay Hooda)
बहू काले की, कल्लों और अनगिनत हिट गाने देने वाले सिंगर अजय हुड्डा फैंस के फेवरेट हैं। वह अक्सर अपने शोज करते रहते हैं। आप उनकी सोशल मीडिया अकाउंट पर जाएंगे तो रोजाना वह एक शो में नजर आएंगे। अजय हुड्डा की डिमांड फैंस के बीच ज्यादा है वह अपने शो के लिए सुविधा अनुसार चार्ज करते हैं। कई बार तो उनकी फीस 70 लाख तक चली जाती है।
केडी( kd)
सिंगर कुलबीर दानोदा को केडी के नाम से जाना जाता है। वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस रैपर हैं । उनके शो केवल इंडिया में ही नहीं विदेशों में भी सुने जाते हैं। केडी एक कॉन्सर्ट के लिए करीब 50 लाख तक चार्ज करते हैं।
