हरियाणवी

'मेरी लाइसेंस ने Bhooth Bangla का भूत उतार दिया...' ये क्या बोल गए मासूम शर्मा

Masoom Sharma Video: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की मूवी लाइसेंस हाल ही में रिलीज हुई है। इस बीच मासूम ने अक्षय कुमार की मूवी भूत बंगला को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

Image

भूत बंगला को लेकर ये क्या बोल गए मासूम शर्मा (bhooth bangla poster/instagram)

Masoom Sharma Video: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर ली है। इस मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा (Masoom Sharma) की मूवी लाइसेंस रिलीज हुई थी। इस मूवी को भी लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है। इस बीच मासूम ने अक्षय कुमार की मूवी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दगं रह गए हैं। (ये भी पढ़ें-विदेश में 11वें दिन बजा Bhooth Bangla का डंका, Akshay Kumar से दूर नहीं 200 करोड़ क्लब)

मासूम शर्मा ने कही ये बात

जी दिल्ली एनसीआर-हरियाणा ने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में मासूम शर्मा अपनी मूवी लाइसेंस के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में मासूम कहते हैं, 'फिल्म अच्छा कर रही है मैं सिनेमघरों का दौरा कर रहा हूं। ये कहना गलत नहीं होगा कि भूत बंगला का भूत उतार दिया है। बॉलीवुड की मूवी के 9 शो थे पहले दिन और अपनी 3 थे अब उल्टा हो गया है।' मासूम शर्मा का ये क्लिप इंटरनेट पर छा गया है। इसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये क्या बोल रहे है कि मासूम शर्मा, दूसरे ने लिखा, 'घमंड हो गया है मासूम शर्मा को।'

भूत बंगला ने कमाए इतने करोड़

बताते चलें कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने 11वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 3.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 117.05 करोड़ रुपये हो चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने वाली भूत बंगला विदेशों में भी कमाल की कमाई कर रही है। 11वें दिन भूत बंगला ने विदेशों में 1.5 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसकी मदद से इसकी ओवरसीज कमाई 49.50 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article