बॉक्स ऑफिस

विदेश में 11वें दिन बजा Bhooth Bangla का डंका, Akshay Kumar से दूर नहीं 200 करोड़ क्लब

अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला को सिनेमाघरों में 11 दिन हो चुके हैं। भूत बंगला ने 11वें दिन विदेशों में जमकर कमाई की है, जिसकी मदद से इसकी कुल कमाई 200 करोड़ रुपये के पास पहुंच चुकी है।

Image

Bhooth Bangla Box Office Day 11 (Image Source: Movie Poster)

बॉलीवुड के खिलाड़ी उर्फ अक्षय कुमार की हालिया रिलीज भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल करके दिखा दिया है, जिसका हर किसी को इंतजार था। अक्षय कुमार लम्बे समय से एक सफल मूवी की तलाश में थे, जो आखिरकार उन्हें मिल ही गई है। डायरेक्टर प्रियदर्शन की भूत बंगला को सिनेमाघरों में 11 दिनों का सफर पूरा हो चुका है। 11 दिनों में इस मूवी ने जमकर कमाई की है और 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है। अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल स्टारर भूत बंगला ने केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जमकर कमाई की है, जिसकी मदद से ये मूवी 2026 की बिगेस्ट हिट्स में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। (इसे भी पढ़ें: 3 Idiots के सीक्वल पर लगी मुहर, फिर धूम मचाएंगे रैंचो-राजू और फरहान)

200 करोड़ बनने के लिए तैयार है Akshay Kumar की Bhooth Bangla

भूत बंगला ने 11वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 3.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जिसकी मदद से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 117.05 करोड़ रुपये हो चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने वाली भूत बंगला विदेशों में भी कमाल की कमाई कर रही है। 11वें दिन भूत बंगला ने विदेशों में 1.5 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसकी मदद से इसकी ओवरसीज कमाई 49.50 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। अगर भारतीय बॉक्स ऑफिस और विदेशी बॉक्स ऑफिस की कमाई को जोड़ दिया जाए तो भूत बंगला ने अब तक अपने खाते में ग्रॉस 188.75 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म भूत बंगला की वर्ल्डवाइड कमाई जल्द ही 200 करोड़ रुपये के पार होगी। (इसे भी पढ़ें: 'स्वर्ग' एक्टर Bharat Kapoor का हुआ निधन)
विदेश में 11वें दिन बजा Bhooth Bangla का डंका, Akshay Kumar से दूर नहीं 200 करोड़ क्लब

विदेश में 11वें दिन बजा Bhooth Bangla का डंका, Akshay Kumar से दूर नहीं 200 करोड़ क्लब

Akshay Kumar की आने वाली कॉमेडी मूवीज को मिलेगा फायदा

भूत बंगला की सफलता का फायदा अक्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी मूवीज को मिलेगा। अक्षय कुमार वेलकम टू द जंगल से लेकर हेरा फेरी 3 जैसी फिल्में लाने के लिए तैयार हैं। भूत बंगला की सफलता के बाद उनकी ये सभी कॉमेडी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि भूत बंगला ने अक्षय कुमार की किस्मत खोल दी है और अब वो फिर से बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चखेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article