Haryanvi latest song 2022: सपना चौधरी और अमित ढुल का नया गाना जींद आला रिलीज हो चुका है। गाने को अमित ढुल ने गाया है और अपनी अदाओं से सपना चौधरी इसमें चार चांद लगा रही है। कमेंट्स में लोग सपना और अमित की जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। गाने में सपना चौधरी अपने पति जींद वाले अमित ढुल से शिकायत कर रही है कि, वो उसे कहीं घुमा कर नहीं लाता, शॉपिंग नहीं करवाता और बस बड़े-बड़े अरमान दिखाता रहता है।
सपना प्यार भरे अंदाज में अपने पति से शिकायत कर रही है।गाने में पति पत्नी की नोक झोंक है। यह गाना हरियाणा में छाया हुआ है। डीजे पर इसे रिपीट में बजाया जा रहा है। डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी के सभी गाने हिट होते है। हरियाणा के साथ-साथ सपना के फैन यूपी, राजस्थान में भी इनके गानों का इंतजार करते हैं। बिग बॉस में नजर आने के बाद से ही सपना बॉलीवुड में चर्चित रहती है। इसके साथ-साथ अमित ढुल ने भी कई हिट सॉन्ग दिए हैं।
अमित ढुल और सपना चौधरी ने साथ में कई गाने किए है। यह जोड़ी हर बार छा जाती है। आप गाने को यूट्यूब पर सुनने के साथ-साथ आप इंस्टाग्राम पर इसकी रील्स भी बना सकते हैं।
