हरियाणवी

Jat-Jatni Song 2023 : ट्रेंड कर रहा है Khasa aala Chahar का जाट-जाटनी राखी लोहचब ने डाल दी गाने में जान

Jat-Jatni Song 2023 : हाल ही में आया खासा आला चाहर( Khasa aala Chahar) और राखी लोहचब ( Rakhi Lohchab) का गाना जाट-जाटनी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर लोग जमकर रील बना रहे हैं। रिलीज होते ही गाने को लाखों लोगों ने लाइक कर दिया है।

Image

Jat-Jatni Song 2023

Jat-Jatni Song 2023 : हरियाणवी म्यूजिक चाहने वाले अब केवल हरियाणा ही नहीं पूरे भारत में दीवाने हैं। लोगों को हरियाणवी कलाकारों के गाने खूब पसंद आते हैं। यही कारण है कि कोई भी गाना अपलोड होते ही फैंस के बीच छा जाता है और डीजे की शान बन जाता है। हाल ही में आया खासा आला चाहर( Khasa aala Chahar) और राखी लोहचब( Rakhi Lohchab) का गाना जाट-जाटनी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर लोग जमकर रील बना रहे हैं। रिलीज होते ही गाने को लाखों लोगों ने लाइक कर दिया है।

हरियाणवी सिंगर खासा आला चाहर अपने देसी अंदाज से जाने जाते हैं। उनके गाने फैंस के बीच छाए रहते हैं वैसे ही उनका ये गाना जाट-जाटनी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना पाया है। यह एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसे खासा आला चाहर ने गया और कम्पोज किया है। गाने में राखी लोहचब लीड रोल में हैं जो अपनी अदाओं का जादू चला रही है। गाने को नव हरियाणवी चैनल ने अपलोड किया है। अब तक जाट-जाटनी को 4 मिलियन क़रीब लोगों ने लाइक किया है और यह 16 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने के बोल बड़े ही प्यारे हैं जो इस प्रकार है " जो किसे की माने वो जाट है और जो जाट की ना माने वा होवे जाटनी" । इस गाने ने इंस्टाग्राम पर भी धूम मचा रखी है लोग लगातार इस ट्रैक पर रील बना रहे हैं। आप भी सुने खासा आला चाहर और राखी लोहचब का ये गाना यहां टाइम्स नाउ नवभारत की साइट पर

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article