हरियाणवी

हरियाणवी आर्टिस्ट उत्तर कुमार पर लगे रेप के आरोप, यूपी पुलिस ने फार्म हाउस से किया गिरफ्तार

Uttar Kumar Arrested: सिंगर और एक्टर कुमार यूपी पुलिस की हिरासत में आ गए हैं। उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं। उत्तर कुमार को उनके ही फार्म हाउस गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा था कि वह पुलिस के डर से फरार थे। इस मामले में अब पूछताछ चल रही है।

Image

Image Source: Youtube

Uttar Kumar Arrested: हरियाणवी सिंगर और आर्टिस्ट उत्तर कुमार ( Uttar Kumar) को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। 'राजी बोलजा' फ़ेम सिंगर उत्तर कुमार पर उनकी ही को-स्टार ने रेप का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने उत्तर कुमार को हिरासत में ले लिया है। उत्तर कुमार पर लगे इस आरोप से उनके फैंस से लेकर रिश्तेदार तक हर कोई परेशान है। कोई भी यह मानने को तैयार नहीं कि यह एक सच है। हरियाणवी आर्टिस्ट पर इस तरह का इल्जाम लगना हैरान कर देने वाला है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

उत्तर कुमार पर लगा ये आरोप

उत्तम कुमार ( Uttar Kumar) पर उनकी को-स्टार ने आरोप लगाया है। 25 साल की आर्टिस्ट का कहना है कि उत्तर ने उन्हें धोखा दिया और उनके साथ यौन शोषण किया। पीड़िता का बयान है कि उत्तर कुमार ने उनसे दोस्ती की और शादी का झांसा दिया, जिसके बाद उनका इस्तेमाल किया। यही नहीं,"उन्होंने उत्तर कुमार पर एक पार्टी के दौरान रेप करने का आरोप भी लगाया"। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार युवती ने बताया कि उत्तर कुमार ने उन्हें धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसके तहत SC/ST एक्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले पीड़ित युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने उत्तर कुमार पर केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि उत्तर कुमार फरार चल रहे थे, जिन्हें आज उनके फार्म हाउस पर पकड़ा गया। वहाँ पर एक्टर अपना इलाज कराने आए थे। रेप आरोप मामले में अब पुलिस उत्तर कुमार से पूछताछ कर रही है।

धाकड़ छोरा फ़ेम हैं उत्तर कुमार

बात करें उत्तर कुमार के करियर की तो वह हरियाणवी इंडस्ट्री में कई सालों से काम कर रहे हैं। एक हरियाणवी कलाकार के रूप में उन्हें देहाती एक्टर के तौर पर पहचाना जाता है। उन्होंने गानों से लेकर फिल्मों में काम किया है, जिसमें फेमस है शबनम, राजी बोलजा, धाकड़ छोरा, नन्हे-नन्हे घुँघरू।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article