हरियाणवी

ढांडा न्योलीवाला की एल्बम "Vomit on Papers" ने खड़ा किया बखेड़ा, क्यों भड़क उठे साधु-संत !

Dhandha Nyoliwala Song Controversy: सिंगर ढांडा न्योलीवाला का नया गाना "वामिट ऑन पेपर" खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे समाज का आईना कह रहे हैं, लेकिन गाने के लिरिक्स सुनकर साधु-संत समाज में गुस्सा आ गया है। यह मामला इतना बढ़ गया कि साध्वी देवा ठाकुर ने तो सिंगर को कड़ी धमकी तक दे डाली है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला.

Image

Dhandha Nyoliwala Song Controversy:

Dhandha Nyoliwala Song Controversy: हरियाणवी सिंगर और रैपर ढांडा न्योलीवाला की नई एल्बम "वामिट ऑन पर्पस" विवादों में फंस गई है। एक तरफ इस एल्बम को करोड़ों में व्यूज मिल रहे हैं, दूसरी तरफ इसपर हंगामा खड़ा हो गया है। ढांडा न्योलीवाला का ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें कथित तौर पर ऐसे लिरिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहात हुई है। उनके इस गाने पर कई साधु-संतों ने विवाद खड़ा कर दिया है। साध्वी देवा ठाकुर ने तो सिंगर को कड़ी धमकी तक दे डाली है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला.

दरअसल ढांडा न्योलीवाला( Dhandha Nyoliwala) ने अपने इस गाने में ऐसी लिरिक्स का इस्तेमाल किया है। जिसमें कहा गया है कि "अगर भगवा रंग मेरे भगवान राम ने नहीं पहना होता तो राम की कसम मैं ढोंगी भगवा रंग वाले बाबाओं को खूब पीटता" इस लाइन के बाद लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि वह भारत के साधु-संतों का अपमान कर रहा है। दूसरी तरफ साध्वी देवा ठाकुर ने भी ढांडा न्योलीवाला के लिए वीडियो बनाते हुए उसे धमकी दी है और कहा है कि इस तरह से हिन्दू धर्म का अपमान करना उसके लिए अच्छा नहीं होगा।

सिंगर ने बदल डाले लिरिक्स

यह विवाद इतना बढ़ गया है कि ढांडा न्योलीवाला ने अपने गाने के कुछ बोल ही बदल डाले। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर सिंगर ने बयान दिया और कहा कि मैं गाने के कुछ लिरिक्स बदल रहा हूं। हालांकि सिंगर ने साध्वी की धमकी का जवाब देते हुए यह भी कहा है कि वह किसी से नहीं डरते। इस मामले के बाद लोग दो अलग गुटों में बंट गए हैं। एक तरफ फैंस सिंगर के गाने को सपोर्ट कर रहे हैं, दूसरी तरफ कुछ लोग इसे अपमानजनक बता रहे हैं।

बताते चले कि ढांडा न्योलीवाला ने अपने गाने में समाज की सच्चाई उजागर करने की बात कही है। उनका कहना है कि एक आर्टिस्ट ही है जो समाज में चल रहे झूठ-पाखंड को उजागर कर सकता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article