Haryanvi Movies: हरियाणवी गानों के शौकीन इसके म्यूजिक और डांस के बहुत दीवाने हैं। लेकिन, आज हम आपको ऐसी हरियाणवी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शकों का दिल जीत रही हैं। बेशक से यह फिल्में ज्यादा पॉपुलर नहीं है पर इनकी कहानी बहुत जोरदार है। आज हम आपको हरियाणवी फिल्मों की लिस्ट बताने जा रहे हैं जो आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए। इसमें क्राइम थ्रिलर, कॉमेडी, रोमांटिक और हॉरर सभी शामिल हैं। यहां देखें लिस्ट
धाकड़ छोरियां
इसमें सबसे पहले नाम आता है राखी लोहचब(Rakhi Lohchab) की फिल्म धाकड़ छोरियां ( Dhakad Chorriya) का। जिसमें दो लड़कियों की कहानी दिखाई हैं जो कॉलेज में गैंगस्टर बन जाती हैं और अपने साथ हुए अत्याचार का बदला लेती हैं। फैंस को यह धमाकेदार फिल्म खूब पसंद आई थी। इसे स्टेज एप पर देख सकते हैं।
ओपरी हवा
अंजवी हुड्डा स्टार हरियाणवी वेब सीरीज ओपरी हवा एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाती है जिसके अंदर आत्मा घुस जाती है। यह सीरीज अंत में दर्शकों को एक संदेश भी देती है। सीरीज में मजेदार हॉरर-कॉमेडी देखने को मिलेगी। इसे स्टेज एप पर देख सकता हैं।
लगाव
लगाव एक फैमिली ड्रामा मूवी है जिसमें एक बेबस बाप की कहानी दिखाई गई है जिसका एकलौता बेटा विदेश चला जाता है। पीछे से उसके पिता को किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है यह फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।
ताजा
ताजा एक क्राइम थ्रिलर मूवी है जिसमें लालची लड़की की कहानी दिखाई गई है। वह अपनी खराब नियत से लड़के का घर बर्बाद कर देती है, उसके बाद उसके साथ जो होता है यह देखकर आपको मजा ही आ जाएगा।
बैड बॉयज भिवानी
भिवानी शहर के गैंगस्टर दोस्तों की ऐसी कहानी जो जुर्म के रास्ते पर चल पड़ते हैं और फिर उनके जीवन में ऐसा बदलाव आता है जो सबकुछ बदलकर रख देता है। सीरीज के 6 एपिसोड हैं जिसे आप स्टेज एप पर देख सकते हैं।
