बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। अब तक उन्होंने इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा है, लेकिन फिर भी उनके चर्चे होते रहते हैं। सुहाना ने अपना स्कूल पूरा कर लिया है और वे अपने आगे की पढ़ाई न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से कर रही हैं। वे एक्टिंग में पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना की गिनती बॉलीवुड के स्टाइलिश स्टार किड्स में की जाती है। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। भारत न होने पर भी सुहाना की न्यूयॉर्क फोटोज सामने आती रहती हैं। यहां देखें सुहाना के कुछ स्टनिंग लुक्स।
यहां सुहाना एक ग्रे हुड में कैजुअल कूल लुक में दिख रही हैं। लेयर्ड नेकलेस और ईयररिंग्स से उन्होंने अपने लुक को एक्सेसराइज किया है। सुहाना, शाहरुख के नक्शेकदम पर चलकर एक्टिंग में डेब्यू करना चाहती हैं।
इस तस्वीर में सुहाना एक वी-नेक टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक लिपस्टिक के साथ ब्लश से अपने लुक को खास बनाया है। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने अपने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेवी लुक में खुला रखा है।
ये फोटोज सुहाना के वेकेशन की हैं। यहां वे डेनिम हाई वेस्ट शॉर्टस के साथ ब्लू बिकिनी टॉप में दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक चैर्क्ड वाइट-ब्लू शर्ट से लेयर किया है। यहां उड़ती जुल्फों के साथ वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
सुहाना यहां एक स्ट्रेपी ड्रेस में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक डेनिम जैकेट से लेयर किया है। सुहाना की हाल ही में एक शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू रिलीज हुई थी। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।