क‍ियारा आडवाणी की तरह पहनें होलोग्राफ‍िक पैंट्स, जानें 'कबीर स‍िंह' एक्‍ट्रेस का ये स्‍टाइल फंडा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2020, 04:18 PM IST

Kiara Advani fashion : फैशन गेम में क‍ियारा आडवाणी से होलोग्राफ‍िक पैंट्स का आइड‍िया ले सकते हैं। देखें इस स्‍टाइल को उन्‍होंने कैसे कैरी क‍िया है।

क‍ियारा आडवाणी की तरह पहनें होलोग्राफ‍िक पैंट्स, जानें 'कबीर स‍िंह' एक्‍ट्रेस का ये स्‍टाइल फंडा

लॉकडाउन खुलने के बाद बाहर जाने के ल‍िए कोई नई स्‍टेटमेंट चाह‍िए तो क‍ियारा आडवाणी से होलोग्राफ‍िक पैंट्स की इंस्‍प‍िरेशन ली जा सकती है। दोस्‍तों के साथ डे आउट‍िंग में इसे पहना जा सकता है। ये ड्रेस स्‍टाइल‍िश कैजुअल लुक के साथ ही पूरा कंफर्ट भी देती है। 

क‍ियारा आडवाणी ने कैसे क‍िया कैरी 
क‍ियारा आडवाणी ने इस आउटिंग में वाइट कलर की होलोग्राफ‍िक पैंट्स पहनी हैं। इसके साथ उन्‍होंने वाइट स्‍पैगेटी टॉप कैरी क‍िया है। साथ ही वाइट कलर के स्‍नीकर्स को उन्‍होंने इस आउटफ‍िट के साथ मैच क‍िया है। 

क‍ियारा आडवाणी के लुक की एक खूबी ये भी है क‍ि उन्‍होंने मेकअप नहीं क‍िया था और ना ही साथ में कोई एसेसरीज पहनी थीं। सादगी के साथ क‍ियारा आडवाणी का ये अंदाज वाकई द‍िलकश है। 

अगर आपको करना है कैरी तो 
क‍ियारा आडवाणी के इस लुक के स्‍पेशल होने की वजह है क‍ि उन्‍होंने ड्रेस और फुटव‍ियर्स का एक ही कलर रखा है। उनके लुक का पूरा थीम वाइट कलर था। अगर आप होलोग्राफ‍िक पैंट्स में वाइट कलर ना भी पहनना चाहें तो ये ऑप्‍शंस देख सकती हैं। 

ध्‍यान रखें क‍ि होलोग्राफ‍िक पैंट्स खुद में ही अट्रैक्‍ट‍िव होती हैं। ल‍िहाजा आपको इसके साथ कलर कॉर्ड‍िनेशन के अलावा मेकअप और एसेसरीज के बारे में ज्‍यादा सोचने की जरूरत नहीं है। लेक‍िन प्‍लेन लुक आपकी पसंद नहीं है तो हूप्‍स और ब्राइट कलर की ल‍िपस्‍ट‍िक इस ड्रेस के साथ मैच कर सकती हैं। 

स‍ितंबर में करेंगी भूल भुलैया 2 की शूट‍िंग 
भूल भुलैया 2 के निर्माताओं ने बताया है कि वे फिल्म की शूटिंग सितंबर तक फ‍िर से शुरू करने की प्‍लान‍िंग में हैं। बता दें क‍ि कियारा आडवाणी फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। यह अक्षय कुमार-स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल है।2019 में में क‍ियारा ने कबीर स‍िंह और गुड न्‍यूज जैसी ह‍िट फ‍िल्‍में दी हैं। 
 

End of Article