एंटरटेनमेंट

Dasara Movie Leaked online: Bholaa के बाद Tamilrockers-Filmyzilla ने Nani की Dasara को किया लीक, सुबह-सुबह उड़ी मेकर्स की नींद

Dasara Full Movie In HD Leaked Online: टाइम्स नाउ नवभारत ने कुछ देर पहले ही आपको अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी थी कि तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला और यूटोरेंट ने अजय देवगन (Ajay Devgn) की भोला (Bholaa) ऑनलाइन लीक कर दी है। भोला के बाद साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) की दासरा (Dasara) भी तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla) और यूटोरेंट जैसी साइट्स के हत्थे चढ़ गई है। दासरा को भी इन साइट्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया है।

Image

Dasara Full Movie In HD Leaked Online

Dasara Full Movie In HD Leaked Online: साउथ सुपरस्टार नानी की नई फिल्म दासरा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म दासरा नानी (Nani) की पहली पैन इंडिया रिलीज है, जिस कारण हर किसी की नजरें इस मूवी पर हैं। फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला था, जिसे देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स दासरा से बम्पर ओपनिंग की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीदों को दासरा (Dasara) की एडवांस बुकिंग ने सहारा भी दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म दासरा की एडवांस बुकिंग कमाल की है, जिसे देख मेकर्स काफी खुश हैं।

फिल्म दासरा के मेकर्स की इस खुशी पर तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla) और यूटोरेंट (UTorrent) जैसी साइट्स पानी फेर सकती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार नानी की फिल्म दासरा को तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla) और यूटोरेंट (UTorrent) जैसी साइट्स ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर लीक कर दिया है। लोग फिल्म दासरा का एचडी प्रिंट एक क्लिक पर ही इंटरनेट से डाउनलोड कर सकते हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला और यूटोरेंट जैसी साइट्स की इस हरकत से फिल्म दासरा की कमाई पर गहरा असर पड़ेगा।

नानी की बिगेस्ट ओपनर बनने को तैयार है मूवी दासरा

ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो साउथ सुपरस्टार नानी की नई फिल्म दासरा उनकी बिगेस्ट बॉक्स ऑफिस ओपनर बनने के लिए तैयार है। फिल्म दासरा से ट्रेड एक्सपर्ट्स ओपनिंग डे पर 25 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की उम्मीद लगा रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत ही शानदार है, जिस कारण ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि यह मूवी नानी की सभी हिट फिल्मों को पानी पिलाते हुए बिगेस्ट ओपनर का खिताब अपने नाम कर लेगी।

नानी की दासरा अकेली ऐसी मूवी नहीं है, जो सिनेमाघरों में लीक हुई है। अजय देवगन (Ajay Devgn) की भोला (Bholaa) ने भी आज ही सिनेमाघरों में कदम रखा है। खबरें हैं कि तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla) और यूटोरेंट (UTorrent) ने दासरा के साथ-साथ अजय देवगन की फिल्म भोला भी इंटरनेट पर लीक कर दी है। माना जा रहा है कि पाइरेसी वेबसाइट्स की वजह से अजय और नानी को करोड़ों का झटका लगेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article