Bholaa Movie Leaked online by Tamilrockers-Filmyzilla: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) अपनी नई फिल्म भोला (Bholaa) के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुके हैं। फिल्म भोला का डायरेक्शन अजय देवगन ने खुद किया है। अजय देवगन जब-जब किसी फिल्म का डायरेक्शन करते हैं तो दर्शकों को उससे काफी सारी उम्मीदें होती हैं। फिल्म भोला की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि यह एक मसालेदार एक्शन एंटरटेनर है, जिसमें दर्शकों को जबरदस्त मार-धाड़ देखने को मिलेगी। फिल्म भोला के मेकर्स ने रिलीज से पहले इसका एक प्रेस शो रखा था, जिसके अनुसार अजय देवगन की नई मूवी देखते हुए दर्शकों को साउथ फिल्मों की याद आ जाएगी।
फिल्म भोला को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है, जिस कारण ऐसी साइट्स की नजर भी इस पर है जो नई फिल्मों को रिलीज के साथ ही लीक करने के लिए कुख्यात हैं। खबरों की मानें तो तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla), यूटोरेंट (UTorrent) जैसी साइट्स की नजर अजय देवगन और तब्बू (Tabu) की भोला पर पड़ गई है और यह मूवी रिलीज होते ही इंटरनेट पर लीक हो गई है।
तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), यूटोरेंट और फिल्मीजिला (Filmyzilla) जैसी साइट्स बड़े स्टार्स की फिल्में फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो के दौरान ही लीक करती रही हैं। अजय देवगन की भोला को भी इन्होंने नहीं छोड़ा है। बताया जा रहा है कि इंटरनेट पर फिल्म भोला का एचडी प्रिंट मौजूद है, जिस लोग तमिलरॉकर्स, यूटोरेंट और फिल्मीजिला जैसी साइट्स से डाउनलोड कर रहे हैं।
तमिलरॉकर्स, यूटोरेंट और फिल्मीजिला की वजह से भोला को होगा बड़ा नुकसान
ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), यूटोरेंट और फिल्मीजिला (Filmyzilla) जैसी साइट्स की वजह से अजय देवगन की भोला को बड़ा नुकसान होगा। फिल्म भोला को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं, ऐसे में उन्हें अगर मूवी का एचडी प्रिंट फ्री में देखने को मिलेगा तो वो थिएटर का टिकिट नहीं खरीदेंगे। हालांकि भोला को देख चुके दर्शकों का कहना है कि इसका असली मजा लेना है तो थिएटर का रुख करना चाहिए क्योंकि अजय देवगन ने कुछ सीन्स इतने शानदार तरीके से शूट किए हैं उनका मजा केवल थिएटर में ही आ सकता है।
