नेहा कक्कड़ को फाल्गुन पाठक का 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स सॉन्ग बनना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 05:46 PM IST

Neha Kakkar Trolled Social  Media : नेहा कक्कड़ ने हाल ही में ओ सजना गाना रिलीज किया है। ये 90 के पॉपुलर गाने मैंने पायल है छनकाई का हिंदी रीमेक है। फाल्गुनी पाठक के इस गाने का रिमिक्स बनाने पर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़।

Neha Kakkar Trolled Social  Media : नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपना सॉन्ग ओ सजना रिलीज किया है। इस गाने में नेहा के साथ प्रियांक शर्मा और धनश्री वर्मा हैं। नेहा कक्कड़ का नया गाना फाल्गुनी पाठक के ओरिजनल सॉन्ग मैंने पायल है छनकाई का रीमेक है। इस गाने के रिलीज होने के बाद यूजर्स ने नेहा कक्कड़ को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, 'मैं नेहा कक्कड़ और तनिष्क बागची के रिमिक्स 'ओ सजना' को बायकॉट करता हूं। तुम मैंने पायल है छनकाई को कॉपी तक नहीं कर सकते हो'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं हाल ही में 90 का पॉपुलर सॉन्ग सुन रहा था और तभी नेहा कक्कड़ का गाना मैंने पायल है छनकाई का रिमिक्स वर्जन सुना। ऐसा लगा आत्महत्या कर लूं। इसमें कोई शक नहीं है कि 90 के समय का पॉप म्यूजिक सबसे शानदार है'। सोशल मीडिया पर लगातार लोग नेहा कक्कड़ को ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस इन दिनों इंडियन आइडल 13 जज कर रही हैं।

End of Article