गोद में कुत्ता लेकर घूम रही थीं फातिमा सना शेख, गार्ड ने पकड़ी छाता, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 04:22 PM IST

Fatima Sana Sheikh Trolled: एक्ट्रेस फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह भारी बारिश में गोद में कुत्ता लेकर घूम रही हैं।

Fatima Sana Sheikh Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर है। सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में फातिमा सना शेख तेज बारिश में अपने कु्त्ते को गोद में उठाकर ले जा रही हैं। इस दौरान उनके बॉडी गार्ड ने छाता और उनका सामान पकड़ा हुआ। सोशल मीडिया उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'छाता पकड़ने वाले को आमिर खान सैलेरी देता होगा।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या ये मानवता है। आप खुद छाता पकड़ने में सक्षम हैं लेकिन, फिर भी आपकी छाता को कोई दूसरा व्यक्ति पकड़ रहा है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख नेटफ्लिक्स की फिल्म थार में नजर आई थीं। अब फातिमा सना शेख फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगी।

End of Article