जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान खान ने बढ़ाई अपनी सुरक्षा, इस तरह एक्टर ने अपनी‌ कार को किया अपग्रेड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 08:21 PM IST

Salman Khan Upgrades His Car For More Security: सलमान‌ खान ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। हाल‌ ही में एक्टर ने खुद को और सुरक्षित रखने के लिए अपनी कार‌ को अपग्रेड किया है।‌

Salman Khan Upgrades His Car For More Security: सलमान खान इन दिनों अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सीरियस नजर आ रहे हैं। जबसे एक्टर को जान‌ से मारने‌ की धमकी मिली है तबसे वह‌ खुद को सुरक्षित रखने‌ के लिए कई कड़े कदम उठा‌ रहे हैं। हाल ही‌ में यह खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्टर ने हथियार रखने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। कहा‌ जा‌ रहा था कि हथियार के लाइसेंस के लिए वह‌ फिजिकल वेरिफिकेशन करवाने गए थे। अब यह खबर आ रही है कि सलमान खान ने अपनी सुरक्षा को और बढ़ा दिया है। इसके लिए उन्होंने अपनी कार को‌ अपग्रेड किया है। खबरों के अनुसार, एक्टर ने अपनी‌ कार में आरमर लगवाया है इसके साथ उन्होंने बुलेट प्रूफ ग्लास भी अपने‌ कार में लगवाया है।‌

End of Article