[VIDEO] सड़क पर घूम-घूम ऑटो रिक्शा में अपनी फिल्म के पोस्टर चिपकाते आमिर खान, ऐसे थे शुरुआती दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2021, 07:33 PM IST

आमिर खान के 56 वें जन्मदिन पर, उनकी पहली फिल्म क़यामत से क़यामत तक (क्यूएसक्यूटी) के लिए प्रमोशन की एक पुरानी क्लिप वायरल हुई है। जहां अभिनेता सड़क पर घूमकर अपनी फिल्मों के पोस्टर चिपका रहे हैं।

[VIDEO] सड़क पर घूम-घूम ऑटो रिक्शा में अपनी फिल्म के पोस्टर चिपकाते आमिर खान, ऐसे थे शुरुआती दिन

मुंबई: मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान आज 14 मार्च को उनका 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अब लगभग तीन दशकों से अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। 2000 के दशक के बाद से, आमिर ने अपनी फिल्मोग्राफी को साल में अधिकतम दो फिल्मों तक सीमित कर रखा है और इसलिए उनकी फिल्मों के विषय व किरदार का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है, जिन्हें आमिर बड़ी गहराई से निभाते हैं।

आमिर ने मंसूर खान निर्देशित 'क़यामत से क़यामत तक' में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और फिल्म में उनके साथ जूही चावला भी थीं। 1988 की फिल्म सुपर हिट हुई थी, जिसने 50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। हालांकि, अभिनेता इस बात से घबराए हुए थे कि उनकी पहली फिल्म चलेगी या नहीं इसलिए उन्होंने खुद घूम घूम कर और सड़कों पर पोस्टर चिपकाकर इसका प्रचार किया था।

इंटरनेट पर इसी से जुड़ी एक पुरानी क्लिप सामने आई है जिसमें आमिर को अभिनेता राज जुत्शी (फिल्म के उनके सह-अभिनेता) के साथ सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है, जबकि एक इंटरव्यू से उनकी आवाज को बैकग्राउंड में सुना जा सकता है। अभिनेता को हाथ में कुछ पोस्टर लेकर ऑटो चालकों से बात करते और रिक्शा पर पोस्टर चिपकाते भी देख सकते हैं।

वीडियो यहां देखें:

वीडियो में, आमिर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं फिल्म देखने के लिए अपने दोस्तों को समझाने की कोशिश करता था। मैं किसी से भी मिलने पर उनसे फिल्म देखने के लिए कहता था। यहां तक ​​कि हमने जो पोस्टर बनाए थे, उन्हें टैक्सियों पर ऑटो वालों से बात करके मैं और मेरे दोस्त सह-अभिनेता जुत्शी, निर्देशक मंसूर और उनकी बहन नुज़हत सड़कों पर जाकर चिपकाते थे।'

आगे अभिनेता कहते हैं, 'कुछ ऑटो और टैक्सी वाले मान जाते थे जबकि कुछ नहीं। वे पूछते थे कि कौन सी फिल्म? अभिनेता कौन है? मैं उन्हें बताता था कि आमिर खान। वह पूछते थे कि कौन आमिर खान? हमने इस फिल्म के बारे में लोगों को जागरूक करने की बहुत कोशिश की थी।'

End of Article