क्या The Grey Man Sequel में होगी धनुष की वापसी! एक्टर ने ऑडियो क्लिप के जरिए किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 05:43 PM IST

Dhanush The Grey Man Sequel : धनुष ने द ग्रे मैन से हॉलीवुड फिल्म में डेब्यू किया है। एक्टर की दमदार एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया है। एक्टर ने खुलासा किया कि वो द ग्रे मैन के सीक्वल में नजर आएंगे।

क्या The Grey Man Sequel में होगी धनुष की वापसी! एक्टर ने ऑडियो क्लिप के जरिए किया खुलासा
Photo Credit: Instagram

Dhanush The Grey Man Sequel : साउथ सुपरस्टार धनुष ने 'द ग्रे मैन' (The Grey Man) से हॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में धनुष ने अविक सैन का किरदार निभाया था। धनुष ने फिल्म में भले ही छोटा सा रोल प्ले किया था लेकिन उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। धनुष की शानदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था। इस फिल्म का निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया है। धनुष ने हाल ही में बताया हैं कि वो 'द ग्रे मैन' के अगले सीक्वल में नजर आएंगे। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऑडियो पोस्ट किया है। 

इस ऑडियो को पोस्ट करते हुए धनुष ने लिखा, द ग्रे मैन यूनिवर्स का विस्तार हो रहा है और इसका अगला सीक्वल जल्द आ रहा है। लोन वुल्फ तैयार है, क्या आप हैं?

'द ग्रे मैन' के सीक्वल में नजर आएंगे धनुष

रिकॉर्डिंग में धनुष कहते हैं, '' छह, यह लोन वुल्फ है। मैंने सुना है कि वे दोनों एक ही आदमी की तलाश कर रहे हैं। मैं आपको कुछ सलाह देना चाहता हूं। देखना बंद करों। तुम अपना समय बर्बाद कर रहे हो क्योंकि अगर मैंने उसे तुमसे पहले ढूंढ लिया तो तुम्हारे पास खोजने के लिए कुछ भी नहीं बचेगा। अगर आप उसे पहले ढूंढते हैं तो मैं आपको ढूंढंगा। कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है। रूसो ब्रदर्स की 'दे ग्रे मैन' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

धनुष ने अपनी दमदार एक्टिंग से साउथ से लेकर नॉर्थ तक अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर की हिंदी बेल्ट में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। धनुष आखिरी बार सारा अली खान के साथ 'अतरंगी रे' में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्मं डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हुई थी।

End of Article