केरल के अभिनेता ने की स्कूल की छात्राओं संग बदसलूकी, हिरासत में लिए गए श्रीजीत रवि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 11:07 AM IST

Malayalam Actor Sreejith Ravi arrested: यह पहली बार नहीं है जब श्रीजीत पर इस तरह की अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया गया है। खबर है कि अभिनेता पर कुछ साल पहले भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया था...

केरल के अभिनेता ने की स्कूल की छात्राओं संग बदसलूकी, हिरासत में लिए गए श्रीजीत रवि

Malayalam Actor Sreejith Ravi arrested: केरल के मशहूर अभिनेता श्रीजीत रवि को लेकर एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया है। श्रीजीत रवि को स्‍कूली बच्‍चों के साथ कथित रूप से बदसलूकी करने के मामले में हिरासत में लिया गया है। लड़कियों ने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने उनसे बदसलूकी की और अपने प्राइवेट पार्ट्स भी दिखाए।

पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 509 (महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से किया गया कृत्य या हाव-भाव) के तहत उन्हें यहां ओट्टापलन में फिल्म शूटिंग स्थल से गिरफ्तार किया गया। स्कूली छात्राओं ने अपने प्राधानाध्यापक से शिकायत की थी कि अभिनेता ने अपने मोबाइल में उनकी तस्वीरें लीं और कथित तौर पर अभद्र इशारे किये। हालांकि अभिनेता ने आरोपों से इंकार किया है।

श्रीजीत रवि को मलयालम फिल्‍मों में सेकेंड लीड और विलेन के किरदारों के लिए जाना जाता है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अभिनेता श्रीजीत रवि से पूछताछ की है।

यह पहली बार नहीं है जब श्रीजीत पर इस तरह की अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया गया है। खबर है कि अभिनेता पर कुछ साल पहले भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया था। एनडीटीवी की 2016 की एक रिपोर्ट के अनुसार, पलक्कड़ की 14 स्कूली छात्राओं के एक समूह द्वारा उन पर सार्वजनिक रूप से खुद को उजागर करने का आरोप लगाने के बाद अभिनेता को गिरफ्तार किया गया था। उस समय उन्हें जमानत मिल गई थी।

End of Article