जेल से बाहर आने के बाद पहली बार पत्नी Shilpa Shetty के साथ दिखें Raj Kundra, इस मंदिर में किए दर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2021, 04:49 PM IST

Raj Kundra and Shilpa Shetty first public appearance together: पोर्नोग्राफी केस में जमानत मिलने के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पहली बार साथ नजर आए। राज और शिल्पा इन दिनों हिमाचल प्रदेश में हैं।

जेल से बाहर आने के बाद पहली बार पत्नी Shilpa Shetty के साथ दिखें Raj Kundra, इस मंदिर में किए दर्शन

मुंबई. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फिलहाल जमानत पर हैं। इस पूरे प्रकरण के दौरान शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। यही नहीं, शिल्पा ने इंस्टाग्राम से भी राज कुंद्रा के साथ सारी फोटो डिलीट कर दी थी। अब इतने महीने में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पहली बार साथ नजर आए।

शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों ने शक्तिपीठ चांमुंडा नंदीकेश्वर धाम मंदिर में पूजा अर्चना की। शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों मंदिर में हाथ पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में दोनों हाथ जोड़ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने इस दौरान फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक करवाई। 

Raj Kundra Shilpa Shetty

दो महीने बाद हुए थे रिहा 
 राज कुंद्रा 21 सितंबर को जमानत पर रिहा हुए थे। राज कुंद्रा को 50 हजार रुपए के मुचलके में जमानत मिली थी। राज कुंद्रा को इससे पहले मुंबई की आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया था।

राज कुंद्रा पर भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने कहा था कि पोर्न वीडियो मामले में जांच के दौरान पुलिस को व्यवसायी राज कुंद्रा के मोबाइल, लैपटॉप और एक हार्ड डिस्क से 119 अश्लील वीडियो मिले।  

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी  ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज भी पोस्ट किया था। शिल्पा शेट्टी ने इस पोस्ट में अपील की थी कि उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। वहीं, एक्ट्रेस ने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताया था।

End of Article