Alia-Ranbir Wedding: 10 दिन में हुई आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी की तैयारी, इस वजह से नहीं होगा रिसेप्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 07:51 PM IST

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding Update: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के कोरियोग्राफर मास्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि शादी के बाद कपल अब वेडिंग रिसेप्शन नहीं देगा...

Alia-Ranbir Wedding: 10 दिन में हुई आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी की तैयारी, इस वजह से नहीं होगा रिसेप्शन

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Reception Update:. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज से पति-पत्नी बन गए हैं। पंजाबी रीति-रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हो गई। मेहंदी सेरेमनी में कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी संभाल रहे मास्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि शादी की तैयारी 10 दिन से भी कम वक्त में हुई है। यही नहीं, शादी के बाद दोनों  रिसेप्शन नहीं देंगे। 

पिंकविला ने मास्टर राजेंद्र सिंह के हवाले से बताया कि शादी के बाद रिसेप्शन नहीं (Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding Update) होगा। रिसेप्शन से जुड़ी जो अफवाहें आ रही है, उसमें सच्चाई नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टजी ने बताया कि नीतू कपूर ने एक सरप्राइज डांस परफॉर्मेंस रणबीर और आलिया भट्ट के लिए तैयार की थी। बकौल मास्टरजी, 'हमारे डांस सीक्वेंस की प्लानिंग रविवार को हुई थी। शादी की सभी तैयारियां दस दिन के अंदर हुई। रविवार को मुझे कपूर परिवार की तरफ से कॉल आया था। कॉल में मुझसे कहा गया कि नीतू कपूर और रीमा जैन समेत अन्य लोग रणबीर और आलिया को एक सरप्राइज देने वाले हैं।

इन गानों पर नीतू कपूर ने किया परफॉर्म 
मास्टरजी के मुताबिक, 'मेहंदी सेरेमनी में मेहंदी है रचने वाली, ढोलीदा और तेनु लेके मैं जावांगा और क्यूटीपाई जैसे गानों में परफॉर्मेंस दी गई। ढोलीदा आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का गाना है। इस दौरान सभी ने ऋषि कपूर को बहुत मिस किया। रिद्धिमा की शादी में वह सबसे अधिक एक्टिव थे। मुझे याद है रिद्धिमा की शादी में चिंटूजी काफी ज्यादा जोश से भरे थे। संगीत सेरेमनी में वह सारे स्टेप्स सीख रहे थे।' आपको बता दें कि मास्टरजी पिछले 20 साल से रणबीर कपूर को जानते हैं।     

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Sangeet

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी की थी कोरियोग्राफ
कोरियोग्राफर मास्टरजी ने आगे कहा, 'मुझे सख्त निर्देश थे कि डांस और वीडियो से जुड़ी कोई भी अपडेट शेयर न करुं। अब वीडियो मेहंदी सेरेमनी में प्ले कर दिया गया है और नीतू कपूर ने खुद मीडिया के आगे बात कर ली है। ऐसे में अब मैं भी खुलकर बात कर सकता हूं।'

मास्टरजी आखिर में कहते हैं, 'मैंने कई हाई प्रोफाइल शादियों को कोरियोग्राफ किया है। इसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी भी शामिल है। मेरा कपूर फैमिली के साथ बेहद पुराना संबंध है। मैं इसकी काफी इज्जत करता हूं।' 

End of Article