दीपिका पादुकोण ने दी घड़ी, कैटरीना कैफ ने दिया ब्रेसलेट, जानिए एक्स से क्या मिले रणबीर-आलिया को गिफ्ट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 10:24 AM IST

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding gift: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बाद परिवार और दोस्तों से कई बेहतरीन गिफ्ट्स मिल रहे हैं। जानिए दीपिका पादुकोण से कैटरीना कैफ तक ने क्या दिया रालिया को गिफ्ट...

दीपिका पादुकोण ने दी घड़ी, कैटरीना कैफ ने दिया ब्रेसलेट, जानिए एक्स से क्या मिले रणबीर-आलिया को गिफ्ट्स

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding gifts: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बाद एक से बढ़कर एक तोहफे मिल रहे हैं। रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण ने न्यूली वेड कपल को लाखों के गिफ्ट दिए। वहीं, आलिया भट्ट के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी हैंड बैग गिफ्ट दिया। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी नए जोड़े को खास तोहफा दिया। 

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कपल को चोपार्ड की घड़ी दी है। इस घड़ी की कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। वहीं, कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने रणबीर और आलिया को प्लैटिनम ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत 14.5 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा आलिया भट्ट के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने वर्सेज का हैंडबैग गिफ्ट किया है। इस हैंडबैग की कीमत तीन लाख रुपए है।

Deepika Padukone

Katrina Kaif

प्रियंका चोपड़ा और वरुण धवन 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर ने फिल्म अंजाना-अंजानी के दौरान एक दूसरे को डेट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने आलिया भट्ट को डायमंड नेकलेस गिफ्ट किया है। इसकी कीमत नौ लाख रुपए है। वहीं, स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शूटिंग के दौरान वरुण धवन और आलिया भट्ट की डेटिंग की अफवाह उड़ी थी । हालांकि, दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। वरुण धवन ने अपनी खास दोस्त को हाई हील वाली गुच्ची की सैंडल गिफ्ट की है। इसकी कीमत लगभग चार लाख रुपए है। 

Throwback Tuesday: When Varun Dhawan hilariously trolled Alia Bhatt on her  song 'Humsafar' | Hindi Movie News - Times of India

Priyanka Chopra and Ranbir Kapoor pose for the lenses during the Times of  India Film Awards, held in Vancouver, British Columbia

मां सोनी राजदान ने दिया करोड़ों का गिफ्ट
मां सोनी राजदान ने अपने दामाद रणबीर को बैंड गिफ्ट किया, आलिया भट्ट को महंगी डायमंड रिंग दी। इसके अलावा सोनी राजदान ने अपने दामाद को एक बड़े ब्रैंड की महंगी घड़ी दी है जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

 शादी में मौजूद मेहमानों को कपल द्वारा रिटर्न गिफ्ट भी दिए गए। इसमें गिफ्ट के तौर पर कश्मीरी शॉल देने की जानकारी सामने आई है, जिसे आलिया भट्ट ने खुद चुना था, मेहमानों को ये तोहफा बहुत पसंद आया।

End of Article