मंदाकिनी, कुमार गौरव से लेकर साहिल खान तक, सेलेब्स जो फिल्मों में रहे फ्लॉप लेकिन बिजनेस में रहे हिट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 06:56 AM IST

Bollywood Celebs Business Work: बॉलीवुड में कई बार ऐसा होता है कि एक दो फिल्मों के बाद ही कई स्टार्स का करियर खत्म हो जाता है। इस खबर में आज हम कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि फिल्मों में तो फ्लॉप हो गए लेकिन दूसरे बिजनेस से करोड़ों रुपए कमा रहे हैं।

मंदाकिनी, कुमार गौरव से लेकर साहिल खान तक, सेलेब्स जो फिल्मों में रहे फ्लॉप लेकिन बिजनेस में रहे हिट

Bollywood Celebs In Business: बॉलीवुड में आने वाला हर एक इंसान या जानी मानी हस्ती सुपरस्टार नहीं बनती। फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए किस्मत और मेहनत दोनों चाहिए होती है। लेकिन जहां तक पता है कई कलाकार अक्सर फिल्मों में अपना करियर बनाते है लेकिन वो नाकामयाब हो जाते है और फिर उन्हें बिजनेस की ओर रुख करना पड़ता है।

बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जो फिल्मों में अनफिट और बिजनेस में हिट है। ये फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने आए लेकिन फिल्मों में काम ना मिलने या फिल्में ना चलने के कारण बॉलीवुड को छोड़कर बिजनेस शुरू कर लिया। ये बिजनेस में इतना नाम बना चुके हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स इनके काम से इंस्पायर हो रहे हैं।

कुमार गौरव
साल 1981 में आई फिल्म लव स्टोरी से कुमार गौरव रातों-रात सुपर स्टार बन गए थे। लेकिन वो अपने स्टारडम को बढ़ा नहीं पाए और फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। इन दिनों वह मालदीव में अपनी ट्रैवलिंग बिजनेस चला रहे हैं। जिसमें करोड़ों रुपए की कमाई है।

मंदाकिनी

फिल्म 'राम तेरी गंगा मेली' की एक्ट्रेस मंदाकिनी तो याद होंगी हीं जो अपनी फिल्म में पहले बोल्ड सीन से रातों रात फेमस हुई थी। उसके बाद मंदाकिनी बॉलीवुड से गुमनाम हो गई और अब मंदाकिनी एक योगा टीचर हैं और वो अपने पति के साथ एक तिब्बती चिकित्सा केन्द्र भी चलाती हैं।

संदली सिन्हा
अभिनेत्री संदली सिन्हा ने फिल्म 'तुम बिन' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद से संदली दुबारा इंडस्ट्री में नहीं दिखी। संदली इन दिनों 'कंट्री ऑफ ओरिजिन' चला रही हैं, जो देश की सबसे बड़ी बेकरी में से एक है।

रजत बेदी और साहिल खान
फिल्म 'कोई मिल गया में दिखाई दिए हैंडसम हीरो रजत बेदी आपको जरूर याद होंगे। रजत को लगने लगा था की फिल्मी दुनिया में उनका सिक्का नहीं चमकने वाला इसलिए उन्होंने किसी दूसरे देश में अपना बिजनेस चला रहे हैं जिससे उनकी खासी कमाई होती है।



फिल्म स्टाइल से डेब्यू करने वाले साहिल खान तो आपको याद ही होंगे, साहिल इन दिनों एक फिटनेस इंफ्लएंजर बने हुए हैं। वो देशभर में कई लग्जरी फिटनेस सेंटर चलाते हैं। उनकी लग्जरी लाइफ हर किसी को चौंकाती है।

End of Article