Sidhu Moosewala Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धू मूसेवाला, कड़ी सुरक्षा के बीच पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 03:14 PM IST

Sidhu Moose Wala’s funeral: गायक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में किया गया। ट्रैक्टर पर उनकी शवयात्रा निकाली गई। सिद्धू मूसेवाला के आखिरी दर्शन के लिए फैंस उमड़े रहे।

Sidhu Moosewala Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धू मूसेवाला, कड़ी सुरक्षा के बीच पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Sidhu Moose Wala’s funeral: गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में किया गया। मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके पंसदीदा 5911 ट्रैक्टर पर निकाली गई। सिद्धू मूसेवाला के आखिरी दर्शन के लिए फैंस उमड़े रहे। दूर-दूर से उनके प्रशंसक गांव पहुंचे और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। भारी सुरक्षा के बीच उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ। मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके घर के पास ही उन्हीं के खेत में किया गया। सिद्धू मूसेवाला युवाओं में काफी लोकप्रिय थे। उनके गानों को लाखों- करोड़ों व्यूज मिलते थे। गायकी के साथ साथ वह राजनीति में भी सक्रिय थे।

मूसेवाला के शव के पास उनके माता पिता काफी देर तक बैठे रहे। दोनों एकटक अपने बेटे को निहारते रहे। शव गांव पहुंचने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बेटे को दुलार रहे हैं। 

Also Read: सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में AN-94 असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल, हत्या का नया VIDEO भी सामने आया

पहले परिवार अपनी मांगों को लेकर पोस्टमार्टम न करवाने पर अडिग था लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के आश्वासन के बाद मूसेवाला का परिवार सहमत हुआ और सोमवार को देर शाम को पांच डॉक्टरों के पैनल ने सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम किया।

बता दें कि जाबी सिंगर एवं रैपर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को मानसा जिले में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी कथित रूप से कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली। बराड़ को तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जाता है। 

सिद्धू की हत्या में जिन हथियारों का इस्तेमाल हुए उनमें रूस निर्मित एएन-94 असाल्ट राइफल भी शामिल है। घटनास्थल से एएन-94 की तीन गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि पंजाब में गैंगवार में पहली बार AN-94 राइफल का इस्तेमाल हुआ है।

End of Article