Singer Nirvair Passes Away: सिद्धू मूसेवाला के बाद पंजाबी सिंगर निर्वैर का निधन, पीछे छोड़ गए पत्नी और दो बच्चे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 09:47 AM IST

Punjabi Singer Nirvair Passes Away: पंजाबी सिंगर निर्वैर का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को रोड एक्सिंडेंट में उनकी जान चली गई।

Singer Nirvair Passes Away: सिद्धू मूसेवाला के बाद पंजाबी सिंगर निर्वैर का निधन, पीछे छोड़ गए पत्नी और दो बच्चे

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन की खबर से फैंस अभी उबरे भी नहीं थे कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर पंजाबी सिंगर निर्वैर का निधन हो गया है। रोड एक्सिडेंट में उनकी जान गई। मेलबर्न में रहने वाले सिंगर निर्वैर को एलबम माई टर्न के गाने 'तेरे बिन' से प्रसिद्धि मिली थी। 

दोस्त ने किया ये पोस्ट

सिंगर निर्वैर के साथ अपना सिंगिग करियर शुरू करने वाले पंजाबी सिंगर और उनके करीबी दोस्त ने इस घटना की जानकारी देते हुए पोस्ट किया और लिखा, 'निर्वैर भाई मैं यह सुनकर अभी-अभी उठा। हमने एक साथ टैक्सी चलाई, और हमने पहली बार एक ही एल्बम में एक साथ गाया। मुझे पता है कि तुम काम में बिजी हो गए, लेकिन तुम हर बार मुझे मेरी हर अचीवमेंट के बारे में फोन करते थे और आपकी आखिरी कॉल सिंगिंग में आपके कमबैक को लेकर थी। थी। हमारी एल्बम माई टर्न में आपका गाना तेरे बिना सबसे अच्छा था जिसके साथ हमने अपने करियर की शुरुआत की थी। भाई आप बहुत अच्छे इंसान थे, आपके निधन से पूरा मेलबर्न सदमे में है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'

अपने पीछे छोड़ गए परिवार

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे तीन कारों का एक्सिडेंट हो गया, जिनमें से एक में निर्वैर मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौके पर ही सिंगर का निधन हो गया था। निर्वैर का सड़क हादसे में निधन हो जाने की खबर ने उनके फैंस को हिला कर रख दिया है। वो अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। 

End of Article