कुली हादसे के बाद ऐसे थी Amitabh Bachchan-Puneet Issar की पहली मुलाकात, पत्नी ने भी दिया था बिग बी को खून

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2021, 09:50 AM IST

Puneet Issar Birthday: महाभारत के दुर्योधन यानी पुनीत इस्सर का आज बर्थडे है। कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन पुनीत इस्सर के पंच से घायल हो गए थे। जानिए हादसे के बाद कैसी थी बिग बी- पुनीत की मुलाकात..

कुली हादसे के बाद ऐसे थी Amitabh Bachchan-Puneet Issar की पहली मुलाकात, पत्नी ने भी दिया था बिग बी को खून

मुंबई. महाभारत के दुर्योधन यानी पुनीत इस्सर 12 सितंबर को अपना  63वां बर्थडे मना रहे हैं। पुनीत इस्सर ने फिल्म कुली से डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म में पुनीत इस्सर के घूंसे से अमिताभ बच्चन घायल हो गए थे। इस फिल्म के बाद पुनीत इस्सर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 

पुनीत इस्सर ने एक इंटरव्यू में कुली फिल्म हादसे के बाद अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया था। पुनीत इस्सर ने बताया था कि वह अस्पताल में अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे थे। वह काफी शर्मिंदा महसूस कर रहे थे। बिग बी ने उन्हें अपने  पास बुलाया और बताया कि एक बार गलती से उन्होंने विनोद खन्ना को घायल कर दिया था। इस चोट के कारण विनोद खन्ना के माथे पर आठ टांके आए थे। 

After Accidentally Injuring Big B On Coolie Set, Puneet Lost 7 Films Before  Bagging Mahabharat

पत्नी ने भी दिया था खून
पुनीत इस्सर ने बताया कि उनकी वाइफ ने भी अमिताभ बच्चन को खून दिया था। वहीं, अमिताभ बच्चन उन्हें अपने साथ लेकर बाहर लोगों के सामने गए। वह बताना चाहते थे कि उन्हें किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं है। हालांकि, कुली फिल्म के हादसा का उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा था। पुनीत इस्सर के हाथ से आठ फिल्में निकल गई थीं। उन्हें बी ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ा था। इसके अलावा उन्हें फैंस के हेट लेटर्स भी आते थे। 

Amitabh Bachchan puneet issar | Amitabh bachchan, Retro bollywood, Cinema   

ऐसे मिला दुर्योधन का रोल
पुनीत इस्सर को पहचान  बी.आर.चोपड़ा के टीवी सीरियल महाभारत से मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने दुर्योधन का रोल निभाया था। दुर्योधन से पहले उन्हें भीम का रोल ऑफर किया गया था। पुनीत के सामने शर्त रखी कि वह इस रोल को मना करते हैं तो उन्हें भीम ढूंढकर लाना होगा।

पुनीत इस्सर ने बताया कि उन्हें पहले ये कहकर मना कर दिया कि सीरियल में शुद्ध हिंदी बोलनी होगी। पुनीत ने मेकर्स को रश्मिरथि और जयद्रत वध कविता सुनाई। वह दुर्योधन  का रोल करना चाहते थे। ऐसे में वह प्रवीण कुमार से मिले और उन्हें बी.आर फिल्म्स में जाकर ऑडिशन देने के लिए कहा। प्रवीण कुमार को भीम का रोल  मिला और पुनीत महाभारत के दुर्योधन बने।

End of Article