Miss India USA 2022 : भारतीय- अमेरिकी मूल की आर्या वालवेकर ने जीता मिस इंडिया यूएसए का खिताब, स्लिवर स्क्रीन पर करना चाहती हैं काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 09:01 PM IST

Miss India USA 2022 : भारतीय अमेरिकी मूल की आर्या वालवेकर ने जीता मिस इंडिया यूएसए 2022 का खिताब। महज 18 साल की उम्र में आर्या ने ये कामयाबी हासिल की है।

Miss India USA 2022 : भारतीय- अमेरिकी मूल की आर्या वालवेकर ने जीता मिस इंडिया यूएसए का खिताब, स्लिवर स्क्रीन पर करना चाहती हैं काम

 Aarya Walvekar win Miss India USA 2022 :  वर्जीनिया की आर्या वालवेकर ने मिस इंडिया यूएसए 2022 (Miss India USA 2022) का खिताब अपने नाम कर लिया है। महज 18 की साल की उम्र में आर्या ने ये कमाल कर दिखाया है. भारतीय- अमेरिकी मूल की आर्या वालवेकर ने न्यू जर्सी में आयोजित मिस इंडिया यूएसए 2022 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।। मिस इंडिया यूएसए विदेशों में चलने वाली सबसे लंबी भारतीय प्रतियोगिताओं से से एक है। इस बार मिस इंडिया यूएसए की 40वीं वर्षगांठ है। मिस इंडिया यूएसए का ताजा आर्या वालवेकर ने पहना।

आर्या ने इस खिताब को जीतने के बाद कहा कि उन्हें नई जगहों पर घूमना, खाना बनाना और अलग-अलग विषयों पर चर्चा करना बेहद पसंद है। उन्होंने आगे कहा, मैं बचपन से टीवी पर अभिनय करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, मैं खुद को स्लिवर स्क्रीन पर देखना चाहती हूं। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सौम्या शर्मा फर्स्ट रनअप रहीं और संजना चेकूरी सेकंड रनअप रहीं। मिस इंडिया यूएसए आर्या वालवेकर टेडएक्स इवेंट में भी मेंटल हेल्थ पर अपनी बात रख चुकी हैं। सौम्या वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में प्रीमेडिकल की छात्रा हैं।

आर्या वालवेकर ने जीता मिस इंडिया यूएसए 2022 का खिताब

वर्ल्डवाइड पीजेंट्स के संस्थापक धर्मात्मा नीलम सरन ने कहा कि वर्षों से इंडियन कम्युनिटी से मिले सपोर्ट के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। वाशिंगटन की अक्षी जैन ने मिसेज इंडिया यूएसए का खिताब जीता है। न्यूयॉर्क की तन्वी ग्रोवर ने मिस टीन इंडिया यूएसए का खिताब हासिल किया। 2021 में मिशिगन की वैदेही डोंगरे ने पिछले साल मिस इंडिया यूएसए 2021 का ताज पहना था। वेदेही उस समय 25 साल की थी। 

End of Article