Mika di Vohti Registration: मीका सिंह करेंगे स्वयंवर, डायरेक्ट लिंक से लड़कियां कर सकती हैं रजिस्ट्रेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2022, 11:28 AM IST

Swayamvar – Mika Di Vohti Registration : जाने माने पंजाबी और बॉलीवुड स‍िंगर मीका सिंह ने शादी करने का मन बना ल‍िया है।

Mika di Vohti Registration: मीका सिंह करेंगे स्वयंवर, डायरेक्ट लिंक से लड़कियां कर सकती हैं रजिस्ट्रेशन

Swayamvar – Mika Di Vohti: जाने माने पंजाबी और बॉलीवुड स‍िंगर मीका सिंह ने शादी करने का मन बना ल‍िया है। वह जल्द ही शो ‘स्‍वयंवर- मीका दी वोटी’(Swayamvar – Mika Di Vohti) में अपना जीवनसाथी ढूंढते हुए देखने वाले हैं। मीका स‍िंह अपनी लाइफ में समझदार लड़की चाहते हैं। मीका स्‍टार भारत के इस शो में मैचमेकर सीमा तापड़‍िया के साथ लड़कियों को पसंद करेंगे। स्वयंवर शो जल्द ही टीवी पर ऑन एयर होने वाला है। हालांकि, इस शो में मीका सिंह लड़की से शादी नहीं केवल सगाई करेंगे। रियल लाइफ में फिर वो उस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। पहले वो समझने की कोशिश करेंगे, उसके बाद शादी करेंगे।

प्रोमो हो चुका है रिलीज 

इस शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है जिसमें मीका अपने डॉगी से बात करते हैं,  'अब उनकी जिंदगी में पार्टनर की जरूरत है। लंदन हो, पेरिस हो, या झुमरी तल्लैया... तुझे पता है, कितनी शादियां और पार्टियां होती हैं और मेरे ही गानों पे लाखों रिश्ते और करोड़ों दिल जुड़ते हैं लेकिन मैंने कभी सोचा ही नहीं कि मेरे दिल के कनेक्शन का क्या?'

ऐसे मिलेगा शामिल होने का मौका

'मीका दी वोटी' शो की रिलीज डेट अभी नहीं आई है 8 मई तक इस स्वयंवर शो के लिए लड़कियां आवेदन कर सकती हैं। शो में कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसकी अंतिम तारीख 8 मई है। रजिस्ट्रेशन के बाद कुछ चरणों से गुजरना होगा, तब जाकर फाइनल कंटेस्टेंट चुने जाएंगे। 

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन के लिए शो की वेबसाइट https://mikadivohti.startv.com/ पर जाकर अपनी डिटेल भरनी होगी। अपनी जानकारी के साथ अपनी तस्वीर और एक वीडियो अपलोड करना है जिसमें ये बताना होगा कि आप मीका से क्यों शादी करना चाहती हो। 

End of Article