क्या Mika Singh संग Akanksha Puri ने कर ली सगाई? विघ्नहर्ता गणेश की एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2021, 08:17 PM IST

विघ्नहर्ता गणेश में देवी पार्वती का रोल करने वाली आकांक्षा पुरी की धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मीका सिंह के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। सगाई की अटकलों के बीच एक्ट्रेस ने सच्चाई का खुलासा किया है।

क्या Mika Singh संग Akanksha Puri ने कर ली सगाई? विघ्नहर्ता गणेश की एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
Photo Credit: Instagram

मुंबई: गायक मीका सिंह ने अपने घर पर एक 'अखंड पाथ' (पूजा) का आयोजन किया था और इस दौरान आकांक्षा पुरी को भी इसका हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया और इससे उनके एक-दूसरे को डेट करने की पहले से चल रही अफवाहों को और ज्यादा हवा मिलनी शुरू हो गई।

अब एक बातचीत में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने इसकी सच्चाई बताई है। विघ्नहर्ता गणेश एक्ट्रेस ने कहा, 'तो यह एक पूजा थी जिसे उन्होंने (मीका सिंह) अपने घर पर रखा था, यह भविष्य में सकारात्मकता और सौभाग्य के लिए की जाती है!!'

आगे जोड़ते हुए, उसने कहा, 'मैं सिर्फ आशीर्वाद लेने के लिए वहां गई थी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि लोग कुछ और ही मान रहे हैं !! और संयोग से उस दिन अप्रैल फूल डे भी था इसलिए कुछ लोगों को यह भी लगा कि यह कोई शरारत है लेकिन ये उनके घर की असली तस्वीरें और वीडियो हैं !! मिका और मैं एक दूसरे को 12 साल से अधिक समय से जानते हैं, वह एक परिवार की तरह है। हम एक बहुत मजबूत बॉन्ड साझा करते हैं!'

आकांशा ने कहा कि वह और मीका उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर आए कमेंट्स को पढ़कर हंस रहे थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'शुरू में, हम दोनों इन टिप्पणियों पर हंस रहे थे, लेकिन अब प्रशंसकों ने गिफ्ट, फूल और केक भेजना शुरू कर दिया है और मुझे लगता है कि बेहतर है कि मैं इस बात को स्पष्ट कर दूं। हमारे प्रशंसकों ने हमें एक साथ देखना पसंद है, लेकिन अफसोस कि ऐसा नहीं हो रहा है !! यह किसी भी गाने की शूटिंग से नहीं, कोई शरारत भी नहीं, यह कल की 'पाथ' पूजा से हमारी तस्वीरें और वीडियो हैं।' यहां देखें एक्ट्रेस की ओर से शेयर किया गया पूजा का वीडियो।

मीका सिंह की बात करें तो, अतीत में कई अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है, जबकि आकांक्षा पुरी बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ रिश्ते में थीं, जो रिपोर्ट्स के अनुसार अब खत्म हो चुका है।

End of Article