तानों से परेशान बॉलीवुड छोड़ने वाले थे अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार ने बुरे वक्त में दिया बड़ा मौका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 06:27 AM IST

Manoj Kumar Facts: वेट्रन एक्टर मनोज कुमार आज यानी 24 जुलाई को अपना बर्थडे मना रहे हैं। मनोज कुमार ने अमिताभ बच्चन की बुरे वक्त में की थी मदद। जानिए मनोज कुमार से जुड़ी दिलचस्प बातें...

तानों से परेशान बॉलीवुड छोड़ने वाले थे अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार ने बुरे वक्त में दिया बड़ा मौका

Manoj Kumar Birthday. वेट्रन एक्टर मनोज कुमार का 24 जुलाई को 85वां जन्मदिन है। 24 जुलाई 1937 को एबटाबाद (अब पाकिस्तान) में जन्में मनोज कुमार ने 60 और 70 के दशक में कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया था। मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी है। हालांकि, देशभक्ति फिल्मों में काम करने के कारण उनका नाम भारत कुमार पड़ गया। मनोज कुमार ने फिल्म रोटी, कपड़ा और मकान, पूरब-पश्चिम, उपकार, शहीद जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं, अमिताभ बच्चन के करियर में भी मनोज कुमार का बड़ा योगदान है।
  
मनोज कुमार 10 साल की उम्र में भारत-पाक विभाजन के बाद परिवार सहित मुंबई आ गए थे। उन्होंने साल 1957 में फिल्म फैशन से डेब्यू किया था। इसके बाद वह सहारा, पंचायत, चांद जैसी फिल्मों में नजर आए थे। साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म शहीद में उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह का किरदार निभाया था। इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में मनोज कुमार ने बताया कि वह बचपन से ही भगत सिंह से प्रभावित थे। वह अपने गली में शहीद भगत सिंह पर नाटक करते थे। बड़े होने के बाद उन्होंने भगत सिंह के बारे में पढ़ना शुरू किया था। 

Manoj Kumar

अमिताभ बच्चन को दिया मौका
मनोज कुमार के मुताबिक भगत सिंह पर ज्यादा किताब नहीं थी, आगे चलकर उन्होंने शहीद की स्क्रिप्ट लिखी और दोस्त कश्यप को दिखाई। इसके बाद उन्होंने शहीद फिल्म बनाई। शहीद फिल्म के दौरान वह भगत सिंह की मां से मुलाकात की थी। वो भगत सिंह की मां की गोद में सिर रखकर रोए थे।  मनोज कुमार ने बीबीसी को एक इंटरव्यू में बताया कि अमिताभ बच्चन लगातार असफलता के कारण मुंबई छोड़कर वापस दिल्ली जा रहे थे। ऐसे में उन्होंने अमिताभ बच्चन को रोका। इसके बाद मनोज कुमार ने ही उन्हें फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में काम दिया था। 

Manoj Kumar

मनोज कुमार के मुताबिक लोग अमिताभ बच्चन को असफलता के कारण ताने दे रहे थे। उन्हें पूरा भरोसा था कि अमिताभ बच्चन एक दिन बहुत बड़े स्टार बनेंगे।' मनोज कुमार के मुताबिक उनकी फिल्मों को पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री, अटल बिहारी वाजपेयी और इंदिरा गांधी पसंद करते थे।

End of Article