Throwback : जब Mandira Bedi का नाम जुड़ने लगा था Yuvraj Singh के साथ, कैसा था पत‍ि राज कौशल का र‍िएक्‍शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2020, 06:03 AM IST

mandira bedi controversies: टीवी की शांत‍ि और बड़े पर्दे की प्रीति यानी मंद‍िरा बेदी का नाम एक बार क्र‍िकेटर युवराज स‍िंह से जुड़ने लगा था। जानें इस पर उनके हसबैंड राज कौशल ने क्‍या रिएक्‍शन द‍िया था।

Throwback : जब Mandira Bedi का नाम जुड़ने लगा था Yuvraj Singh के साथ, कैसा था पत‍ि राज कौशल का र‍िएक्‍शन

मंदिरा बेदी एक ऐसा नाम हैं जिसे सब जानते हैं, उनका नाम एक ऐसी प्रतिभाशाली महिला के रूप में लिया जाता है जो हर क्षेत्र में अपने झंडे गाड़ चुकी हैं। मंदिरा का करियर जितना बेहतर है उतनी ही बेहतरीन उनकी निजी जिंदगी भी है। हालांक‍ि कुछ व‍िवाद भी उनके साथ जुड़े हैं। 

जब युवराज स‍िंह संग हुए थे अफेयर के चर्चे 
साल 2003 के विश्व कप के दौरान एक अफवाह ने जोर पकड़ लिया कि मंदिरा बेदी और युवराज सिंह का अफेयर चल रहा है। लेकिन इस बात की पुष्टि ना कभी युवराज सिंह ने की ना मंदिरा बेदी ने। उस समय युवराज की इमेज भी कैसानोवा की थी। 

राज कौशल का आया था र‍िएक्‍शन 
हालांकि, इस पर राज कौशल ने कड़ी प्रतिक्रिया दे कर अफवाहों पर लगाम लगा दिया था। उन्होंने कहा था - मंद‍िरा और मेरी शादी में एक दूसरे पर विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है, मंदिरा और मैं एक ऐसी इंडस्ट्री में काम करते हैं जहां पर हम रोजाना एक से एक अट्रैक्टिव लोगों से मिलते हैं इसलिए हमें एक दूसरे पर यहां और भी ज्यादा विश्वास करने की जरूरत होती है।

बेटी को लिया है गोद 
मंद‍िरा ने फ‍िल्‍म डायरेक्‍टर राज कौशल से शादी की है। उनका एक बेटा वीर कौशल है ज‍िसका जन्‍म उनकी शादी के 12 साल बाद हुआ था। 

हाल ही में उन्‍होंने एक बेटी तारा को भी गोद ल‍िया है। मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने एक बेटी को गोद लिया है और उसका नाम उन्होंने 'तारा' रखा है। मंदिरा ने अपने पोस्ट में लिखा 'इसकी आंखें सितारों की तरह चमकती हैं, यह 4 साल की मेरी तारा है।' मंदिरा एंड फैमली एक बेटी को गोद लेने की पिछले दो तीन साल से सोच रही थीं। उन्होंने बेटी तारा बेदी कौशल को 28 जुलाई 2020 को गोद लिया था।
 

End of Article