Malaika Arora on Modelling:जल्दी पैसा कमाना चाहती थीं मलाइका अरोड़ा, पॉकेट मनी के लिए शुरू की थी मॉडलिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2021, 07:50 PM IST

Malaika Arora On Modelling: मलाइका अरोड़ा 90 के दशक की टॉप मॉडल रही हैं। मलाइका ने पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग शुरू की थी। जानिए क्या बोलीं मलाइका अरोड़ा...

Malaika Arora on Modelling:जल्दी पैसा कमाना चाहती थीं मलाइका अरोड़ा, पॉकेट मनी के लिए शुरू की थी मॉडलिंग

मुंबई. मलाइका अरोड़ा एक वक्त टॉप मॉडल रही थीं। उन्होंने 90 के दशक में कई म्यूजिक वीडियो में काम किया। इसके अलावा वह वीजे और रैंप वॉक भी कर चुकी हैं। मलाइका ने अब बताया है कि उन्होंने पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग शुरू की थी। 

मलाइका हाल ही में मॉडलिंग आधारित शो को जज कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'छोटी सी उम्र में मेरे लिए बेहद चुनौतियों से भरा था। मैं किसी उम्मीद के बिना आई थीं। मुझे लगा कि पॉकेट मनी कमाने का एक शानदार मौका है। मुझे बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि अंत में ये ही मेरा करियर बन जाएगा। अब कई अच्छी लड़कियां आ रही हैं। कई लड़कियां छोटे प्रदेश से हैं।'

Malaika Arora: Always wished I had a daughter - Times of India

अर्जुन कपूर के साथ मना रही हैं वीकेंड
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। वह अर्जुन कपूर के साथ वीकेंड में टाइम स्पेंड कर रही हैं। अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है। फोटो में मलाइका अरोड़ा किसी की याद में खोई बैठी दिख रही हैं। मलाइका के खाने के टेबल के सामने शायद अर्जुन कपूर बैठे हुए हैं।   

Malaika Arora just revealed the secret oil mix she uses on her lustrous  hair! | The Times of India

दोबारा बनना चाहती हैं मां
मलाइका अरोड़ा दोबारा मां बनना चाहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो एक बेटी को अडॉप्ट करना चाहती हैं। और इस मुद्दे पर उन्होंने अपने बेटे अरहान के साथ गंभीरता से बात भी की है। 

मलाइका कहती हैं कि बच्चों के आने से जीवन में खुशियां आती हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने अपने बेटे से भी बात की है। वो एक बच्चे को घर और परिवार देना चाहती हैं। मगर उनके पास अभी इससे आधारित कोई प्लानिंग नहीं है। 

End of Article