मलाइका और अमृता अरोड़ा पर बनेगी वेब सीरीज 'अरोड़ा सिस्टर्स', दोनों बहनों की जिदंगी से जुड़े होंगे दिलचस्प खुलासे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 09:35 PM IST

मलाइका और अमृता अरोड़ा साथ में अक्सर स्पॉट होती हैं। दोनों बहनों के बीच खास बॉन्डिंग हैं। मलाइका और अमृता की लाइफ पर आधारित होगी वेब सीरीज 'अरोड़ा सिस्टर्स'। इस सीरीज में दोनों बहनों की लाइफ से जुड़े दिलचस्प खुलासे होंगे।

मलाइका और अमृता अरोड़ा पर बनेगी वेब सीरीज 'अरोड़ा सिस्टर्स', दोनों बहनों की जिदंगी से जुड़े होंगे दिलचस्प खुलासे
Photo Credit: Instagram

Arora Sisters : 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2' काफी सक्सेफुल रहा है। फैंस अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ के बारे में जाने के लिए उत्सुक रहते हैं। फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2  के हिट होने के बाद एक और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। इस सीरीज का नाम अरोड़ा सिस्टर्स है। इस सीरीज की कहानी अरोड़ा सिस्टर्स यानी मलाइका और अमृता अरोड़ा की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर केंद्रित होगी। सीरीज में दोनों बहने की लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे होंगे। इस सीरीज के स्ट्रीम होने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। 

 ये वेब सीरीज कहां स्ट्रीम होगी? इसका खुलासा नहीं हुआ है। मलाइका और अमृता दोनों ही बी टाउन का पॉपुलर चेहरा है।  दोनों बहनें अक्सर साथ में नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका और अमृता की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

मलाइका और अमृता की लाइफ के बारे में होगा शो

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, शो में मलाइका और अमृता अरोड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात करेंगी। ये शो मलाइका और अमृता की लाइफ पर आधारित होगा जिसमें उनके करीबी दोस्त और रोजाना की लाइफस्टाइल के बारे में बाते होंगी। शो में दोनों बहने अपनी एक्सपीरियंस के बारे में बताएंगी।इस शो को जरिए दोनों बहनों को फैंस करीब से जान पाएंगे।

अरोड़ा सिस्टर्स के अलावा मलाइका और अमृता करीना कपूर खान के साथ एक नए शो में नजर आएंगी। इस रियलिटी शो का नाम Guts है जो नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा। इस शो में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की लाइफ के बारे में बात होगी। उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को कैसे मैनेज करती हैं। इन सब चीजों के बारे में बात होगी।

End of Article