सिंगर जुबिन नौटियाल पर लगा देशद्रोही होने का आरोप तो छलका दर्द, बोले - मेरी मां डिप्रेशन में हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 11:55 AM IST

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर अरेस्ट जुबिन नौटियाल जमकर ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स सिंगर को गिरफ्तार करने की मांग कर उन पर देशद्रोही होने का आरोप लगा रहे हैं।

सिंगर जुबिन नौटियाल पर लगा देशद्रोही होने का आरोप तो छलका दर्द, बोले - मेरी मां डिप्रेशन में हैं

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर अरेस्ट जुबिन नौटियाल जमकर ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स सिंगर को गिरफ्तार करने की मांग कर उन पर देशद्रोही होने का आरोप लगा रहे हैं। जुबिन नौटियाल के आगामी कॉन्सर्ट के इस पोस्टर पर लिखे ऑर्गनाइजर के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर यह बवाल शुरू हुआ है। 

दरअसल, जुबिन नौटियाल ने हाल ही में अपने अमेरिकी कॉनसर्ट की घोषणा की थी जिसका आयोजन जय सिंह द्वारा किया जा रहा है। जय सिंह प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन से जुड़ा है। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि जुबिन का अपराधी के साथ एक सार्थक संबंध है और इसलिए गायक की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जय सिंह वह क्रिमिनल है, जिसकी तलाश पुलिस को 30 साल से कर रही है। उस पर ड्रग तस्करी से खालिस्तान को सपोर्ट करने समेत कई गंभीर आरोप हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स यह भी आरोप लगा रहे हैं कि जय सिंह पाकिस्तनी खुफिया एजेंसी 'आईएसआई' से जुड़ा है।

आजतक डॉट इन से खास बातचीत में सिंगर ने बताया कि जो कुछ चल रहा है उसका उनकी निजी जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस सबसे उनकी मां काफी परेशान हो रही हैं और डिप्रेशन झेल रही हैं। लोगों ने एंटी नेशनल कहा, इस बात पर उन्हें यकीन नहीं हो रहा है। जुबिन ने कहा कि जो नाम उन्होंने वर्षों में कमाया, इन आरोपों ने उस पर एक पल में पानी फेर दिया। जुबिन ने आरोप लगाया कि पेड ट्विटर थ्रेड से खबरें बनाई थी गईं। उनका कहना है कि वह देशद्रोही कैसे हो सकते हैं।

End of Article